लाइव न्यूज़ :

नहीं खाते हैं नॉन-वेज तो खाइए ये 9 फूड, मिलेगा भरपूर प्रोटीन

By मेघना वर्मा | Updated: January 9, 2018 13:33 IST

100 ग्राम फेंटी हुई दही में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन का होता है।

Open in App

मांसाहारियों के बीच माना जाता है कि सिर्फ मांस-मछली खाने से ही शरीर में प्रोटीन की भरपूर मात्रा बनी रहती है। शाकाहारी भी इस बात को बहुत हद तक सही मानते हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। वेज में भी ऐसे कई सारे फूड इत्मे होते हैं जिनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन-मिनरल्स पाया जाता है। ये आपके शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए काफी हैं। तो अगर आप भी शाकाहारी हैं लेकिन अपने शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होने देना चाहते हैं तो घबराइए नहीं, हम आपको यहां ऐसे 9 खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें खा कर आप उतना ही प्रोटीन गेन करते हैं जितना एक नॉन-वेजिटेरियन करता है। 

काला राजमा

प्रोटीन की सबसे अधिक मात्रा काले राजमा में पाई जाती है। 180 ग्राम काले राजमा में 15 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा ये ना सिर्फ प्रोटीन से भरपूर होते हैं बल्कि स्वाद में भी बेहतरीन होते हैं। 

ओटमील

ओटमील स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप चाहे इसे खाने में लें या सुबह के नाश्ते में, दिन के किसी भी वक्त आप इसका सेवन कर सकते हैं। एक कप ओटमील के सेवन से आपको 6 ग्राम प्रोटीन की प्राप्ति होती है।

नट बटर

मूंगफली खाने में जितनी अच्छी लगती है उतना ही स्वास्थ्य के लिए लाभकारी भी होती है। कच्ची मूंगफली ही नहीं मूंगफली से बना बटर भी बहुत फायदेमंद होता है। दो चम्मच नट बटर में 8 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है। इसे आप ब्रेड पर लगाकर खाएंगे तो स्वादिष्ट लगेगा। 

दही

दही, भले ही ठंड में खाने से कतराते हों लेकिन इसे खाने से सबसे ज्यादा प्रोटीन की मात्रा शरीर में जाती है। 100 ग्राम फेंटी हुई दही में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन होता है। दही को सुबह और दोपहर खाना सेहत के लिए सही भी होता है।

फूल गोभी

ठंड में खाई जाने वाली फूल गोभी में कई सारे स्वास्थ्यवर्धक गुण होते हैं। फूल गोभी के 180 ग्राम सेवन पर आपको 5 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इसकी सब्जी बनाइए या पकौड़े, सभी सेहत और स्वाद में अच्छे होते हैं। 

सूखे मेवे

दादी-नानी से सुनते आए हैं कि सूखे मेवे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें प्रोटीन की भी भरपूर मात्रा होती है। सूखे मेवे में बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता बादाम, सभी शामिल होता है। एक मुट्ठी सूखे मेवे को खाकर आप 6 ग्राम प्रोटीन पा सकते हैं। 

ब्रोकली

ये गोभी का ही एक रूप होता है जिसमें हेल्थ की सारी खूबियां छुपी हुई होती हैं। 180 ग्राम ब्रोकली में 5 ग्राम प्रोटीन का होता है। तो अगली बार ब्रोकली खाएं तो इसे प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत समझ कर खाएं।

सीड्स या तिल

सफेद तिल गुणों से भरपूर होता है। इसका प्रयोग मिठाइयां में और अन्य व्यंजनों में भी किया जाता है। एक मुट्टी तिल में 6 ग्राम प्रोटीन होता है। लेकिन एक बात ध्यान रखें, तिल की तासीर बहुत गर्म होतीहै। इसे आप सर्दियों में अधिक खा सकते हैं लेकिन गर्मियों में इसका सेवन बहुत कम करना चाहिए।

पालक

कुछ लोगों को भले ही पालक का स्वाद पसंद नहीं हो लेकिन यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसकी सब्जी हो या सूप, पालक के किसी भी डिश से आपको हर रूप में स्वास्थ्य लाभ होता है। 180 ग्राम पालक के सेवन से आपको 5 ग्राम प्रोटीन प्राप्त होता है। तो पालक खाने से पहले उसके स्वाद नहीं स्वास्थ्य लाभ को देखिए।   

 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सफूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

भारतPetrol, Diesel Prices Hiked: ईंधन के बढ़ते दामों का सीधा असर अब किचन के बजट पर? जानें फ्यूल रेट बढ़ने से क्या-क्या होगा महंगा

भारतJammu-Kashmir: ईद की तैयारियों को लेकर सरकार और नॉन-वेज डीलरों में मतभेद

खाऊ गली अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?