लाइव न्यूज़ :

सोनम की शादी में जाह्नवी के लुक्स देखकर आपका दिल भी धड़क जाएगा, दुल्हन पर पड़ीं भारी

By गुलनीत कौर | Updated: May 9, 2018 12:26 IST

बहन सोनम की शादी के हर फंक्शन में छाई रहीं जाह्नवी कपूर, दुल्हन के लिबाज पर भी पड़ीं भारी।

Open in App

बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर बिज़नेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। मुंबई में ही उनकी शादी के सारे फंक्शन- मेहंदी, संगीत, शादी और वेडिंग रिसेप्शन की गई। शादी के सभी फंक्शन में सोनम कपूर तो बेहतरीन लिबाजों में नजर आई हीं, सभी की नजरें दुल्हन पर थीं लेकिन दुल्हन के बाद अगर किसी की निगाहें सबसे अधिक किसी पर जाकर रुक रहीं थीं तो वह थी दुल्हन की बहन 'जाह्नवी कपूर'। 

मेहंदी फंक्शन पर जाह्नवी

जाह्नवी ने शादी के हर फंक्शन में एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनी है। मेहंदी के फंक्शन पर जाह्नवी ने डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा का डिज़ाइन किया हुआ शरारा ड्रेस पहनी थी। सफेद कपड़े पर कॉपर और डल गोल्ड रंग की एम्ब्रायडरी वाली इस ड्रेस में जाह्नवी खूब जच रहीं थी। ड्रेस के साथ सोनम ने बालों को सिम्पल खुला छोड़ा था और कानों में लंबे ईयर रिंग्स पहने थे। मेकअप भी बहुत लाइट किया था। जाह्नवी की यह लुक सिंपल लेकिन क्लासी थी।

यह भी पढ़ें: सोनम कपूर पर चढ़ा शादी का लाल रंग, लग रही हैं 'परफेक्ट सिख ब्राइड', देखें तस्वीरें

संगीत फंक्शन पर जाह्नवी

सोनम के संगीत फंक्शन पर जाह्नवी ने ट्रेडिशनल लुक लिया था। लेकिन इस फंक्शन के लिए भी जाह्नवी ने लाइट कलर को ही चूज किया। मगर जूलरी की बात करें तो संगीत फंक्शन में जाह्नवी ने कुंदन की हैवी जूलरी पहनी है जो उनके लहंगे को बेहतरीन रूप से कॉम्प्लीमेंट कर रही है। 

वेडिंग डे पर जाह्नवी कपूर

सोनम की शादी वाले दिन जाह्नवी ने एक ऐसा लुक दिया जिसके बाद सभी की निगाहें उन्हीं पर टिक गईं। लाइट ब्लू और मजेंटा के कॉम्बिनेशन वाला हैवी एम्रोइदेर्य का लहंगा, दाहिन हाथ में ट्रेडिशनल झोले वाला पर्स और कुंदन वर्क का जूलरी। सिर से पांव तक जाह्नवी आसमान से उतारी किसी पारी जैसी लग रहीं थी। सोनम के इस लहंगे को भी डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने ही डिज़ाइन किया है।

यह भी पढ़ें: रेड कार्पेट पर प्रियंका ने पहनी ऐसी ड्रेस जिसे बनाने में लग गए 250 घंटे

वेडिंग रिसेप्शन पर जाह्नवी कपूर

सोनम और आनंद की वेडिंग रिसेप्शन पर सभी को इन्तजार था दूल्हा-दुल्हन का लेकिन न्यूली वेड कपल से भी अधिक तारीफें बटोर कर ले गईं जाह्नवी कपूर। स्टील ग्रे रंग के शिम्मरी लहंगे के साथ जाह्नवी ने लंबे ईयर रिंग्स पहने हैं। गले और हाथों को खाले रखा है और बाल भी स्ट्रेट करके खुले छोड़े हैं। मेकअप में जाह्नवी ने खुद को न्यूड मेकअप लुक दी है और साथ में चॉकलेट रंग की लिपस्टिक लगाई है। जाह्नवी का यह लुक सिंपल लेकिन एलिगेंट है।

आने वाली 6 जुलाई को जाह्नवी की बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म 'धड़क' रिलीज होने वाली है। फिल्म में वे शादी कपूर के भाई ईशान खट्टर के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही अपने फैशन स्टेटमेंट से जाह्नवी ने कई फैंस बना लिए हैं और बॉलीवुड में एक नया लेवल सेट करने की तैयारी में हैं।

टॅग्स :जाह्नवी कपूरसोनम कपूरआनन्द आहूजाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिपफैशनवेडिंगधड़कईशान खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम