लाइव न्यूज़ :

लंदन में फैमिली वेडिंग एन्जॉय कर रहीं शाहरुख की बेटी सुहाना खान से सीखें शादी में कैसे दिखें सबसे खूबसूरत

By गुलनीत कौर | Updated: May 31, 2019 11:53 IST

सुहाना खान की मां और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के भाई विक्रांत की बेटी आलिया की शादी है। शादी के सारे फंक्शन लंदन में हो रहे हैं। इन सभी फंक्शन में से मेहंदी और संगीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं।

Open in App

सेलिब्रिटी वेडिंग हो या फिर इन सेलिब्रिटीज के यहां का कोई फैमिली फंक्शन, इस तरह के इवेंट के दौरान सोशल मीडिया सुन्दर तस्वीरों से भर जाता है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अपने एक फैमिली फंक्शन के चलते सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन्स्टाग्राम खोलते ही फीड पर सुहाना की एक के बाद एक सुन्दर तस्वीरें लोड हो जाती हैं। दरअसल सुहाना एक कजिन की शादी के लिए अपने परिवार के साथ लंदन गई हुई हैं। वहां से शादी के हर फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ रही हैं।

मीडिया ख़बरों के मुताबिक सुहाना खान की मां और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के भाई विक्रांत की बेटी आलिया की शादी है। शादी के सारे फंक्शन लंदन में हो रहे हैं। इन सभी फंक्शन में से मेहंदी और संगीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। ज्यादातर तस्वीरें सुहाना के भाई-बहनों द्वारा ही शेयर की गई हैं। मेह्द्नी की तस्वीरों में सुहाना खूब एन्जॉय करती हुई दिख रही हैं मगर साथ ही उनका ऑउटफिट और पूरा लुक हमें वेडिंग फंक्शन में खूबसूरत दिखने के टिप्स दे रहा है।

मेहंदी फंक्शन के लिए सुहाना ने पहना सूट

यह तस्वीर सुहाना की कजिन आलिया ने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की। तस्वीर में चार लोग दिखाई दे रहे हैं जिसमें सबसे बाईं ओर सुहाना और उनके साथ उनकी कजिन अलिया है। सुहाना ने घीया कलर का जरीदार सूट पहना है। आंखों पर स्मोकी लुक आई मेकअप किया है और परफेक्ट बेस लगाते हुए अपने चेहरे को इवन लुक दिया है। कानों में पहने लंबे झुमके और खुले बाल इस सिम्पल फंक्शन में भी सुहाना को अट्रैक्टिव लुक देने में सफल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं नवनिर्वाचित सांसद मिमी और नुसरत की इन्स्टाग्राम तस्वीरें हैं 'लाजवाब', जानिए इनके ब्यूटी-फिटनेस सीक्रेट्स

संगीत फंक्शन के लिए हॉट लहंगा

पिछले साल जनवरी में भी सुहाना को अपनी मां गौरी खाने के साथ एक फैमिली फंक्शन अटेंड करते देखा गया। इस फंक्शन में शाहरुख की बेटी सुहाना ने बेहद हॉट लुक कैरी किया था। सुहाना ने फंक्शन के बेहद सुंदर और सेक्सी लहंगा चुना। पूरा लहंगा हाथ की कढ़ाई से भरा हुआ था। यह लहंगा रॉयल लुक दे रहा था। इस ऑउटफिट के साथ भी सुहाना ने अपनी आंखों को हाईलाइट करते हुए मेकअप किया। एक्सेसरीज के नाम पर सुहाना ने सिर्फ कानों में ईयरिंग पहने। हाथों को खाली रखा।

टॅग्स :सुहाना खानशाहरुख खानगौरी खानवेडिंगफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस