लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस पर जड़े थे ये आठ अक्षर, निक जोनस के कोट पर था 'मेरी जान'

By गुलनीत कौर | Updated: December 5, 2018 10:05 IST

2 दिसंबर को हुई अपनी हिन्दू शादी में प्रियंका ने लाल रंग का लहंगा पहना था। इस ऑउटफिट को सब्यसाची द्वारा डिजाईन किया गया था।

Open in App

1 दिसंबर को हुई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की क्रिस्चियन वेडिंग की तस्वीरें आखिरकार आ चुकी हैं और तेजी से वायरल हो रही हैं। अगले दिन हुई उनकी हिन्दू शादी की तस्वीरें भी इनस्टग्राम पर पसंद की जा रही हैं। ये दोनों शादियां जोधपुर के उमेद भवन में हुई। 

शादी के बाद बीती रात दिल्ली के ताज पैलेस होटल में प्रियंका और निक की पहली वेडिंग रिसेप्शन भी हुई। इस रिसेप्शन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। पीएम के अलावा राजनीति जगत की नामी हस्तियाँ और जाने माने डिज़ाइनर और उद्योगपति भी इस रिसेप्शन  का बतौर मेहमान हिस्सा बने।

प्रियंका की वेडिंग ड्रेस

अपनी क्रिस्चियन वेडिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा ने सफेद रंग का खूबसूरत गाउन पहना था। कैथोलिक रीति रिवाज से हुई इस शादी में प्रियंका ने गाउन और निक ने टुक्सेडो सूट पहना था। ये दोनों ऑउटफिट राल्फ लौरेन द्वारा डिजाईन किए हुए थे। दूल्हा और दुल्हन के अलावा दोनों के परिवार के ऑउटफिट भी राल्फ लॉरेन ने ही डिजाईन किए थे। 

बहुत कम लोग जानते हैं कि क्रिस्चियन वेडिंग में प्रियंका द्वारा पहने इस गाउन पर आठ सीक्रेट अक्षर थे। इन अक्षरों को एम्ब्रायडरी से गाउन पर डिजाईन किया गया। खुद डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने बताया कि प्रियंका के इस गाउन पर उनके परिवार, उनकी लाइफ से जुड़ी छोटी बड़ी बातों से संबंधित अक्षर लिखे गए हैं।

प्रियंका के गाउन ने अपनी एम्ब्रायडरी के अलावा एक और अत्रीके से भी फैंस की दिल जीता। जिसकी वजह बना गाउन के पीछे जमीन को छूटा हुआ 75 फीट लंबा वेइल। कैथोलिक शादी में दुल्हन द्वारा पहने गए गाउन के पीछे लंबा कपड़ा होता है, इसे वेइल कहते हैं। राल्फ लॉरेन ने इस गाउन की लम्बाई 75 फीट रखते हुए इसे यूनीक बनाया। 

अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से राल्फ लॉरेन ने निक जोनस के वेडिंग सूट के बारे में भी बताया। इस पोस्ट के मुताबिक निक जोनस के सूट पर भी एक खास अक्षर लिखा था। यह एक उर्दू अक्षर था जिसका मतलब होता है 'मेरी जान'।

प्रियंका की हिन्दू शादी

2 दिसंबर को हुई अपनी हिन्दू शादी में प्रियंका ने लाल रंग का लहंगा पहना था। इस ऑउटफिट को सब्यसाची द्वारा डिजाईन किया गया था। इस बेहतरीन डिज़ाइनर ने प्रियंका से पहले दीपिका और अनुष्का की वेडिंग ड्रेस भी डिजाईन की है। 

प्रियंका निक की वेडिंग रिसेप्शन

4 दिसंबर की शाम दिल्ली के ताज पैलेस होटल में हुई पहली वेडिंग रिसेप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक रेंज का ऑउटफिट पहना था। यह एक आइवरी रंग की इस ड्रेस पर सिल्वर रंग की कढ़ाई है। प्रियंका के पति निक जोनस ने रिसेप्शन के लिए टुक्सेडो सूट पहना। 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा शादीप्रियंका चोपड़ानिक जोनसवेडिंगबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?