लाइव न्यूज़ :

तो इसलिए कम उम्र में सफेद हो जाते हैं बाल, इन घरेलू उपचार से करें इन्हें काला

By गुलनीत कौर | Updated: January 9, 2018 13:32 IST

सिर धोने से पहले बालों में लगाने के लिए ये नेचुरल पेस्ट तैयार करें, इसके 2-3 इस्तेमाल के बाद प्राकृतिक रूप से बाल काले हो सकते हैं।

Open in App

बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि जब सिर के बाल सफेद होने लगें तो समझ जाओ कि तुम समझदार हो गए हो। उनकी ये बात उम्र और परिपक्वता की ओर इशारा करती है। लेकिन आजकल इस बात को समझ पाना थोड़ा मुश्किल है। क्योंकि आज के प्रदूषण भरे वातावारण में बालों के सफेद होने का उम्र से कोई लेना देना नहीं है। 

आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होने की समस्या आम हो गई है। इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल और प्रदूषण सबसे अधिक जिम्मेदार है। इसके अलावा मेडिकल साइंस की मानें तो हाइपर थायरायड और मर्दों में टेस्टास्टरोन की कमी हो जाने के कारण भी बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगते हैं। 

एक और कॉमन कारण है इसके पीछे, अगर स्कैल्प को समय से साफ ना रखा जाए तब भी बालों के जल्दी सफेद होने की संभावना होती है। और अंत में बालों पर अधिक केमिकल वाला कलर लगाने से भी वे जल्दी सफेद हो जाते हैं।

खैर कारण कई सारे हैं लेकिन इससे बचने, इससे छुटकारा पाने और नेचुरल तरीके से कैसे सफेद बालों को काला किया जा सकता है, आगे जानिए उन तरीकों के बारे में: 

1. सिर धोने से पहले बालों में लगाने के लिए एक पेस्ट तैयार करें। दूध में अदरक को घिस कर मिलाएं और इसे स्कैल्प पर लगाएं। 10 मिनट के बाद सिर धो लें। 

2. यदि आपका स्कैल्प ड्राई है तो दूध अदरक की बजाय स्कैल्प पर शहद लगाएं। 10 मिनट रुक कर नार्मल पानी से सिर धो लें।  

3. अगर आपकी ऑयली स्किन है तो नारियल तेल में थोड़ा नींबू मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। इससे सफेद बालों से भी छुटकारा मिलेगा और साथ ही अगर बालों में डैंड्रफ होगा तो वह भी निकल जाएगा। 

4. बालों में गाय का कच्चा दूध लगाएं और 10 मिनट के बाद गुनगुने पानी और शैम्पू के प्रयोग से सिर धो लें। 

5. नहाने से पहले थोड़े पानी में करी पत्ता डालकर अच्छे-से उबाल लें। इस पानी को ठंडा होने पर नहाने के पानी में मिलाकर इससे सिर धोएं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो