लाइव न्यूज़ :

Met Gala 2018: रेड कार्पेट पर प्रियंका ने पहनी ऐसी ड्रेस जिसे बनाने में लग गए 250 घंटे

By गुलनीत कौर | Updated: May 8, 2018 11:48 IST

मेट गाला 2018 के रेड कार्पेट में प्रियंका चोपड़ा ने डिज़ाइनर राल्फ लॉरन द्वारा डिज़ाइन की हुई मैरून रंग की ड्रेस पहनी है।

Open in App

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बीते कुछ समय से विदेशों में छाई हुई हैं। अपनी मॉडर्न लुक, स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट से प्रियंका विदेशियों के बीच एक अलग पहचान बनाने में सफल हो रही हैं। बहरहाल अमेरिका के नयूयॉर्क शहर में चल रहे 'मेट गाला 2018' में प्रियंका का एक नया ही अवतार देखने को मिला है। प्रियंका की इस इवेंट की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा

मेट गाला 2018 के रेड कार्पेट में प्रियंका चोपड़ा ने डिज़ाइनर राल्फ लॉरन द्वारा डिज़ाइन की हुई मैरून रंग की ड्रेस पहनी है। यह एक गाउन है जिसके साथ सिर पर 'हुड'  लुक दिया गया है। इस हुड पर एम्ब्रायडरी का भारी काम किया गया है।

डिज़ाइनर राल्फ लॉरन द्वारा डिज़ाइन किए गए इस गाउन में हैंडक्राफ्टेड बीड्स, स्वारोवस्की क्रिस्टल और एम्ब्रायडरी का खास काम किया गया है। बताया जा रहा है कि इस दिलकश गाउन के एम्ब्रायडरी वर्क को करने में कुल 250 घंटे का समय लगा है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एम्ब्रायडरी कितने प्रोफेशनल अंदाज से की गई होगी। 

मेट गाला के इस इवेंट पर प्रियंका की एंट्री लाजवाब रही। उनके आते ही सभी कैमरामैन उनकी ओर ही मुड़ गए। बता दें कि कुछ समय पहले ही प्रियंका डिज़ाइनर राल्फ लॉरन द्वारा डिजाईन किए गए एक ट्रेंच कोट में दिखीं थीं। तब भी उनका लुक इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था।

क्या है मेट गाला?

Met Gala 2018 एक इंटरनेशनल फैशन इवेंट हैं जहां देश-विदेश के जाने-माने सेलिब्रिटीज आते हैं। हर बार यह इवेंट अलग-अलग जहों पर आयोजित किया जाता है। इस बार मेट गाला 2018 अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित कराया गया। इस बार मेट गाला 2018 की थीम Heavenly Bodies: Fashion and the Catholic Imagination पर रखी गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रियंका ने राल्फ लॉरन का यह ब्यूटीफुल गाउन पहना है। 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाफैशनफैशन शोबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम