लाइव न्यूज़ :

करीना कपूर बर्थडे: बीवी से लेकर मां तक, हर लुक में होती है फिट, हर लड़की को फॉलो करने चाहिए ये टिप्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 21, 2019 13:17 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री में करीना की गिनती फिट और खूबसूरत अभिनेत्रियों में की जाती है। ऐसे में उनका हर फैन उनकी स्किन और हॉट फिगर का कायल है। सभी जानना चाहते हैं कि उनके इस फिगर का राज क्या है। तो चलिए इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं आखिर 39 साल में भी कैसे करीना खूद को मेंटेन रखती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकरीना के परफेक्ट फिगर का राज वर्कआउट के साथ हेल्दी वेजिटेरियन डाइटइंसान को अपने जीवन के प्रति एक हेल्दी नजरिया रखना चाहिए

बॉलीवुड एक्ट्रेस बेबो यानी करीना कपूर खान का आज 39वां बर्थडे है। 'कभी खुशी कभी गम' की हॉट 'पू' से लेकर 'जब वी मेट' की 'गीत' तक करीना बॉलीवुड की वो हिरोइन है जो अपने करियर के पीक पर शादी से लेकर प्रेग्नेंसी में रैम वॉक पर चलने तक, कई लोगों के लिए मिसाल बन चुकी हैं।

करीना के बर्थडे के मौके पर पटौदी हाउस को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। करीना इस बार अपना बर्थडे पटौदी हाउस में मना रही है। करीना के बर्थडे की कुछ तस्वीरें उनकी बहन करिश्मा कपूर नें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस मौके पर करीना ने व्हाइट कलर का आउटफिट कैरी किया जिसमें वो हमेशा कि तरफ बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में करीना की गिनती फिट और खूबसूरत अभिनेत्रियों में की जाती है। ऐसे में उनका हर फैन उनकी स्किन और हॉट फिगर का कायल है। सभी जानना चाहते हैं कि उनके इस फिगर का राज क्या है। तो चलिए इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं आखिर 39 साल में भी कैसे करीना खूद को मेंटेन रखती हैं।

पॉजिटिव सोच

करीना कपूर का मानना है कि किसी भी इंसान को फिट रहने के लिए उसका पॉजिटिव सोचना बेहद जरूरी है। इंसान को अपने जीवन के प्रति एक हेल्दी नजरिया रखना चाहिए। सकारात्म सोच, संतुलित आहार और सही एक्सरसाइज ही करीना को भी फिट रखने में मदद करती है।

डाइट में कंट्रोल

करीना कपूर खान का कहना है कि वर्कआउट के साथ हेल्दी वेजिटेरियन डाइट उनकी परफेक्ट फिगर का राज है। यह कॉम्बिनेशन उनकी फिटनेस और खूबसूरती का असली राज है। खाने-पीने के मामले में वो पूरी तरह से इंडियन है। उनका कहना है कि खुद के फिगर को मेंटेन रखने के लिए वो कभी भी खुद को भूखा नहीं रखती, बल्कि भर पेट खाना पसंद करती है। इससे उनका शरीर बेहतर काम करता है और फिटनेस भी ठीक रहती है।

करीना के परफेक्ट फिगर का राज वर्कआउट के साथ हेल्दी वेजिटेरियन डाइट

नियमित योगा का अभ्यास

करीना अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए रोज पावर योगा और हॉट योगा का अभ्यास करती हैं। करीना को जिम में पिलाटेज एक्सरसाइज करना बेहद पसंद है। उनका मानना है कि यह वजन घटाने, शरीर में लचीलापन लाने और फिगर को परफेक्ट रखने के लिए सबसे अच्छा वर्कआउट है। करीना हफ्ते में कम से कम 2 से 3 दिन इस एक्सरसाइज को करती हैं। साथ ही करीना कपूर अपने रोज के फिटनेस रूटीन में सूर्य नमस्कार, अष्टांग योग, नौकासन, भुजंगासन, वीरभद्रासन भी करती हैं।

टॅग्स :करीना कपूरबॉडी केयरफिटनेस टिप्सब्यूटी टिप्सडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यगर्मी में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित? जानिए जोखिम, सावधानियां और सही तरीका

स्वास्थ्यछुट्टियों में भी फिट कैसे रहें, जिम और रूटीन बाधित होने पर अपनाएँ ये आसान उपाय

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

बॉलीवुड चुस्की73 की उम्र में भी बेहद फिट हैं जीनत अमान, इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया फिटनेस सीक्रेट!

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन