लाइव न्यूज़ :

सचिन पहनते हैं 38 लाख की घड़ी, शाहरुख-ऋतिक की घड़ी का दाम सुन उड़ जाएंगे होश

By गुलनीत कौर | Updated: August 20, 2018 13:25 IST

बॉलीवुड के किंग खान प्रसिद्ध वॉच ब्रांड 'टैग ह्यूर' की घड़ी पहनते हैं जिसकी भारत में कीमत 6 लाख रूपये है।

Open in App

कुछ लोगों को हाथों में ढेर सारी एक्सेसरीज पहनने की बजाय केवल एक अच्छी घड़ी पहनने का शौक होता है। और इस शौक को पूरा करने के लिए वे महंगी से महंगी घड़ी खरीदने को भी तैयार हो जाते हैं। इसी तरह का शौक जब हमारे सेलिब्रिटीज में देखने को मिलता है तो फिर घड़ियों के ऊंचे दाम आसमान छूने लगते हैं। आइए आपको बताते हैं फेमस इंडियन सेलिब्रिटीज कितने-कितने लाख की घड़ी पहनते हैं और इन घड़ियों की आखिर खासियत क्या है।

सचिन तेंदुलकर

अपनी सांसे थाम लें, क्योंकि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, जिनके बारे में सभी जानते हैं कि उन्हें महंगी से महंगी गाड़ियां रखने का शौक है, वे 38 लाख की घड़ी भी पहनते हैं यह बहुत कम लोग जानते हैं। जी हां, सचिन  स्विट्ज़रलैंड के पॉपुलर वॉच ब्रांड ऑडमार्स पिग्वेट की 'रॉयल ओक ऑफशोर' घड़ी पहनते हैं। इस घड़ी की कीमत पूरे 38 लाख रूपये है। इस ब्रांड की घड़ियों की कीमत ही 10 लाख से शुरू होती है। 

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान प्रसिद्ध वॉच ब्रांड 'टैग ह्यूर' की घड़ी पहनते हैं। आजकल के युवाओं में यह ब्रांड काफी चर्चित है। शाह रुख इस ब्रांड की 'कैरेरा कैलिबर' रेंज की 6 लाख की घड़ी पहनते हैं। मजे की बात यह है कि इस ब्रांड की घड़ियां भारत में अब आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। इस ब्रांड की घड़ियों के दाम 3 लाख से शुरू होते हैं।

बॉयफ्रेंड निक से मिली प्रियंका चोपड़ा की 1.5 करोड़ की रिंग में ऐसा क्या है खास, जानें पूरी डिटेल

ऋतिक रोशन

लाखों लड़कियों के दिलों की धड़कन ऋतिक टाइटन के ही ब्रांड 'राडो' की घड़ी पहनते हैं। ऋतिक इस ब्रांड के ब्रांड ऐम्बैसडर भी हैं। वे इस ब्रांड की 'हाइपर क्रोम आटोमेटिक क्रोनोग्राफ' रेंज की घड़ी पहनते हैं जिसकी कीमत 2।5 लाख से शुरू होती है। 

ऐश्वर्या राय बच्चन

बच्चन परिवार की बहू और लाखों फैंस की चहीती ऐश्वर्या घड़ियों के लॉन्‍गाइंस ब्रांड की ब्रांड ऐम्बैसडर है। और खास इवेंट्स पर इसी ब्रांड की घड़ी को पहनना पसंद करती हैं। इस ब्रांड की घड़ियां 1 लाख से शुरू होकर 5 से 6 लाख तक की कीमत में आती हैं। ऐश्वर्या 3 लाख की घड़ी पहनती हैं।

सोनम कपूर

बॉलीवुड की स्टाइल डीवा सोनम कपूर 19 लाख की घड़ी पहनती हैं। जी हां, बलगरी ब्रांड की घड़ी उनकी पसंदीदा है। इस घड़ी को उन्होंने पहली बार कांस फिल्म फेस्टिवल की रेड कारपेट पार्टी में पहना था। 

दीपिका पादुकोण

किसी ने सही कहा है कि चीज की कीमत ही सब कुछ नहीं होती, बस चीज अच्छी होनी चाहिए। दीपिका इसी बात को अपनाते हुए केवल 30 हजार की घड़ी पहनती हैं। यह टीसोट ब्रांड की घड़ी है, जो कि एक स्विस ब्रांड है लेकिन भारत में इसकी घड़ियां आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। 

टॅग्स :फैशनशाहरुख़ खानसचिन तेंदुलकरऐश्वर्या राय बच्चनदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गांव के बच्चों की ‘जुगाड़ू कार’ देख सचिन तेंदुलकर हुए खुश, वीडियो वायरल

क्रिकेटSachin Tendulkar Turns 53: मुख्यमंत्री फडणवीस ने 'क्रिकेट के भगवान' को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, बीसीसीआई और फैंस दे रहे मुबारकवाद, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो