लाइव न्यूज़ :

सैफ-करीना ही नहीं, ये भी हैं बॉलीवुड की 'रॉयल' जोड़ियां, देखें इनका फैशन स्टाइल

By गुलनीत कौर | Updated: July 25, 2018 12:26 IST

हाल ही में अंगद बेदी और नेहा धूपिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस तस्वीर में दोनों परफेक्ट लिबाज पहने दिखाई दे रहे हैं।

Open in App

बॉलीवुड में 'रॉयल' यानी शाही अंदाज को कैरी करने वाले कपल्स की जब बात आती है तो हर किसी की जुबान पर पहला नाम नवाब सैफ अली खान और उनकी बेगम करीना कपूर खान का ही आता है।

1. सैफ-करीना

इन्हें बॉलीवुड का सबसे रॉयल कपल माना जाता है। सैफ-करीना की जोड़ी के लाखों दीवाने हैं। दोनों मिलकर एक परफेक्ट मैच बनाते हैं। यह एक ऐसी सेलिब्रिटी जोड़ी है जिसके केवल शाही घराने या रुतबे की ही नहीं, स्टाइल स्टेटमेंट की भी काफी चर्चा होती है। और इनके फैंस ये दावा करते हैं कि इनके जैसा कोई दूसरा रॉयल कपल इंडस्ट्री में हो ही नहीं सकता है। 

2. अंगद-नेहा

लेकिन धीरे-धीरे इंडस्ट्री को और भी रॉयल कपल मिलने लगे हैं, जो अपने फैशन स्टाइल से फैंस का दिल जीत रहे हैं। कुछ ही समय पहले शादी के बंधन में बंधे अंगद बेदी और नेहा धूपिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस तस्वीर में दोनों परफेक्ट लिबाज पहने दिखाई दे रहे हैं। अंगद बेदी ने काले रंग का इंडियन लुक वाला कोट सूट पहना है और उनके साथ नेहा धूपिया बनारसी कढ़ाई वाले ऑउटफिट और माथे पर टीका लगाए बिलकुल रॉयल बहू लग रही हैं।

यह भी पढ़ें: 30 दिन के धड़क प्रमोशन के दौरान बेहद हॉट दिखी जाह्नवी कपूर, इन ड्रेस से जीता लड़कियों का दिल

यह तस्वीर खुद नेहा ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। अब तक इस तस्वीर पर लाखों लाइक्स और कई सारे कमेंट्स आ चुके हैं। अंगद-नेहा के अलावा इंडस्ट्री में और भी रॉयल कपल्स हैं, आइए जानते हैं उनके बारे में:

3. शाहिद-मीरा

जुलाई 2015 में शादी के बंधन में बंधे शाहिद और मीरा की तस्वीरें आएदिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इस क्यूट एंड यंग जोड़ी के लाखों दीवाने हैं। इस कपल के अलावा इनकी अपनी बेटी मीशा के साथ अपलोड की तस्वीरें भी काफी पसंद की जाती हैं। शाहिद-मीरा कई तरह के फैशन शोज का हिस्सा बनते रहते हैं और उस दौरान दोनों को रॉयल लुक में देखा जा सकता है। उनके इस अवतार को काफी लाइक किया जाता है। 

4. अभिषेक-ऐश्वर्या

बच्चन परिवार के साहिबजादे और उनकी पत्नी ऐश्वर्या, इस जोड़ी के क्या कहने। सेलिब्रिटी पार्टी हो या फिर कोई पब्लिक इवेंट या फैशन शो, इन कपल की एंट्री होते ही सभी कैमरा इनकी तरह मुड़ जाते हैं। इन्हें हर इवेंट में शाही अवतार में देखा जा सकता है। अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों की हाइट भी काफी अच्छी है, जिस वजह से ये दोनों अपने रॉयल लुक की शोभा को और भी बढ़ाते हैं।

5. जहीर-सागरिका

इंडियन क्रिकेटर जहीर और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका की शादी को अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। जहीर सोशल मीडिया पर भले ही इतने एक्टिव ना हों, लेकिन सागरिका समय-समय पर अपनी और जहीर की तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लगती हैं। इस जोड़ी के चर्चे तब बहुत होते हैं जब दोनों किसी पार्टी का हिस्सा बनते हैं। इंडियन शाही अवतार में यह जोड़ी खूब जचती है। 

टॅग्स :फैशनसैफ अली खानकरीना कपूरनेहा धूपियाजहीर खानसागरिका घाटगेशाहिद कपूरअभिषेक बच्चनऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार