लाइव न्यूज़ :

कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या के ब्लू बटरफ्लाई गाउन के चर्चे, 3000 घंटे में हुआ तैयार

By उस्मान | Updated: May 13, 2018 10:01 IST

अगर इस ड्रेस को लगातार बिना रुके बनाया जाए तो लगभग 125 दिन लग जाएंगे।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स रेड कार्पेट पर एक बार फिर बाजी मार गई हैं। वो ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। अंग्रेजी वेबसाइट बाजार डॉट कोम के अनुसार इस गाउन को डिजाइनर माइकल सिन्को द्वारा तैयार किया गया। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस गाउन को तैयार करने में पचास या सौ नहीं बल्कि तीन 3000 घंटे लगे हैं।   

दुबई के इस डिजाइनर ने इस गाउन को बनाने में खूब मेहनत की है, जो साफ नजर आ रही है। इस गाउन में स्वारोवस्की क्रिस्टल और फ्रेंच पैलेट में शामिल है। इसमें अल्ट्रा-वायलेट, मिडनाइट ब्लू और लाल धागे का काम होता है। इसमें 20 फुट की छोर है जो इसकी क्रिसलिस से उभरती बटरफ्लाई जैसी दिखती है।  

सिन्को ने खुलासा किया है कि इस गाउन को बनाने में 3,000 घंटे लग गए। इसका मतलब यह हुआ है कि अगर इस ड्रेस को लगातार बिना रुके बनाया जाए तो लगभग 125 दिन लग जाएंगे। 

सिन्को ने शुरुआत में एक स्वारोवस्की प्रदर्शनी के लिए क्रिस्टल-कवर्ड गाउन बनाया था। ऐश्वर्या ने इस ड्रेस में खुद दिलचस्पी दिखाई और उन्होंने डिज़ाइनर की पूरी मदद की तब जाकर यह खूबसूरत गाउन तैयार हो पाया। 

(फोटो- सोशल मीडिया)   

टॅग्स :ऐश्वर्या राय बच्चनकान फिल्म फेस्टिवलफैशन शो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, शेयर कीं तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीऐश्वर्या राय बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पैर छुए, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का स्टाइलिश लुक, देखें वीडियो और फोटो

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?