लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में हर दूसरे दिन बालों में लगाएं ये एक चीज, बरकरार रहेगी चमक

By गुलनीत कौर | Updated: April 17, 2018 07:53 IST

गर्मियों में बालों में बहुत पसीना आना, बालों का ऑइली होना और फिर टूटना-झाड़ना सामान्य है, ऐसे मने ये दो उपाय हर समस्या का इलाज कर सकते हैं।

Open in App

मौसम बदलते ही ना केवल सेहत बल्कि हमारी स्किन और बालों पर भी असर पड़ता है। बदलते मौसम से त्वचा बेजान होने लगती है और बाल भी झड़ने-टूटने लगते हैं। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि मौसम बदलने के साथ ही अपनी डाइट और स्किन का ख्याल रखना शुरू कर दें। लेकिन इन सबमें सबसे बड़ा सवाल आता है कि बालों के लिए क्या करें? 

गर्मियां शुरू हो गई हैं और कुछ ही दोनों में तापमान में भारी उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसे में बालों से निरंतर टपकता पसीना और फिर इस पसीने के सूखने पर बालों का रूखापन आम समस्या हो जाती है। धीरे-धीरे इस प्रक्रिया से बाल कमजोर पड़ते है और फिर टूटने-झड़ने लगते हैं। बालों की देखभाल एक लिए हम ऑइल लगाते हैं और शैम्पू करते हैं लेकिन गर्मियों में ना तो तेल लगाने का मन करता है और रोजाना शैम्पू करना भी संभव नहीं होता है।

यह भी पढ़ें: स्किन ऑयली हो या ड्राई, इन 5 बेसन पैक से पाएं निखरी त्वचा

ऐसे में कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे हैं जो बालों को मजबूती प्रदान करते हैं, उनमें ठंडक बनाए रखते है और टूटने से भी बचाते हैं। आज हम आपको 2 ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे जिनके प्रयोग से गर्मियों में भी आपके बाल ऑइल-फ्री और चमकदार रहेंगे।

चाय पत्ती का पानी

पहले नुस्खे के अनुसार आपको चाय की पत्ती के पानी का इस्तेमाल करना है। चाय बनाने के बाद जब चाय पत्ती बाख जाए तो उसे फेंके नहीं। इसे थोड़े पानी में डालें और उबाल लें। इसके बाद पानी ठंडा होने के लिए छोड़ दें और ठंडा होने पर इस पानी को अपने बालों में लगाएं। करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर बाल शैम्पू कर लें। 

लाभ: चाय पत्ती में बालों से ऑइल निकालने के गुण होते हैं। साथ ही यह बालों को मजबूती प्रदान कर उन्हें टूटने-झड़ने से बचाता है। इसके अलावा स्कैल्प को ठंडक देने का भी काम करता है यह पानी।

यह भी पढ़ें: बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के 6 नेचुरल तरीके

खट्टी दही

गर्मियों में हम अक्सर दही खाते हैं ताकि शरीर को अन्दर से मजबूती दी सकें। लेकिन सेहत के साथ सौंदर्य निखारने के भी काम आती है दही। अगर दही बाख जाए या खट्टी हो जाए तो इसे फेंके नहीं, इसे स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह लगा लें। करीब आधा घंटा लगा रहने दें और जब दही सूख जाए तो ठंडे पानी से इसे बालों से निकालें। पूरा दही निकालने के बाद शैम्पू करें। 

लाभ: खट्टी दही के प्रयोग से बालों से पसीने के कारबन बनने वाली बदबू निकल जाती है, डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है और बालों में जमा हुआ ऑइल भी निकल जाता है। दही की तासीर ठंडी होती है जो स्कैल्प पर लगने से जड़ों से बालों को ठंडक और नमी देती है। बालों को मजबूती प्रदान करने के लिए यह एक बेहतरीन नुस्खा है। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन