लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री संजय धोत्रे ने छात्रों से की अपील, कहा- 'सफलता पाने के लिए लीक से हटकर बड़ा सोचें'

By भाषा | Updated: January 17, 2020 14:43 IST

धोत्रे ने नेशनल डेटा सेंटर ऑफ एनआईसी, भुवनेश्वर का भी निरीक्षण किया और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों में हुई प्रगति की समीक्षा की।

Open in App

केंद्रीय मंत्री संजय धोत्रे ने छात्रों से कहा कि सफलता पाने के लिए वह लीक से हटकर, कुछ बड़ा सोचें और अपने दृष्टिकोण को विस्तार दें। संचार, इलेक्‍ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्यागिकी और मानव संसाधन विकास राज्‍य मंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा कि खेलो इंडिया, फिट इंडिया, स्वच्छ भारत, एक भारत श्रेष्ठ भारत, से नो टू प्लास्टिक और सेव वाटर जैसे बड़े अभियानों में विद्यार्थी मुख्य भूमिका निभाते हैं और अगुवाई कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ आपको लीक से हटकर, बड़ा सोचना होगा और सफलता पाने के लिए अपने दृष्टिकोण को विस्तार देना होगा।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री विद्यार्थियों को हमेशा ही केंद्र में रखते हैं क्योंकि वही राष्ट्र के भविष्य हैं।

धोत्रे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 20 जनवरी को ‘परीक्षा पे चर्चा 2020’ कार्यक्रम में चुनिंदा 2,200 विद्यार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। इनमें से 28 विद्यार्थी ओडिशा के हैं। कटक के मंडाली में केंद्रीय मंत्री ने जवाहर नवोदय विद्यालय का दौरा किया और विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की।

उन्होंने नेशनल डेटा सेंटर ऑफ एनआईसी, भुवनेश्वर का भी निरीक्षण किया और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों में हुई प्रगति की समीक्षा की।

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBI ने पकड़ी NEET पेपर लीक की 'मास्टरमाइंड' टीचर

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना