लाइव न्यूज़ :

RSOS 10th Result 2019: राजस्थान ओपन 10वीं रिजल्ट जारी, rsosapp.rajasthan.gov.in पर करें चेक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2019 15:21 IST

राजस्थान राज्य ओपन स्‍कूल बोर्ड (RSOS) हर साल दो बार मार्च-अप्रैल और अक्टूबर-नवंबर में परीक्षा आयोजित करता है। RSOS 12th का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले अप्रैल-मई महीने में राजस्थान बोर्ड 8वीं, 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। RSOS Class 10th result का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in और education.rajasthan.gov.in/rsos पर छात्र देख सकते हैं। 

RSOS Class 10th result 2019 TODAY: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज जारी हो गया। राज्य के शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा शिक्षा संकुल के सभागार में शाम तीन बजे परिणाम जारी किया। 10वीं परीक्षा का आयोजन मार्च- मई 2019 में हुआ था। RSOS Class 10th result का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in और education.rajasthan.gov.in/rsos पर छात्र देख सकते हैं।

देखें रिजल्ट:  RSOS 10th Result 2019: राजस्थान ओपन 10वीं परिणाम जारी, rsosapp.rajasthan.gov.in यहां करें चेक

इससे पहले 30 मई को RSOS 12th का रिजल्ट घोषित हुआ था। इस वर्ष 12वीं ओपन परिणाम 34.82% रहा जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 1.17% ज्यादा है। लड़कों में पराक्रम सिंह शेखावत (87.2%) और लड़कियों में वीनस विश्नोई (81.8%) ने टॉप किया। राजस्थान राज्य ओपन स्‍कूल बोर्ड (RSOS) हर साल दो बार मार्च-अप्रैल और अक्टूबर-नवंबर में परीक्षा आयोजित करता है। 

RSOS  Class 10 Result 2019 का रिजल्ट यूं करें चेक-rsosapp.rajasthan.gov.in पर जाएं-रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें-10th Result के लिंक पर क्लिक करें-डिटेल्स डालकर सब्मिट करें -आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा-अब रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले लें

इससे पहले अप्रैल-मई महीने में राजस्थान बोर्ड 8वीं, 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। राजस्थान बोर्ड 8वीं परीक्षा में 100 फीसदी बच्चे पास हुए। इस साल 10वीं का रिजल्ट 79.85 फीसदी रहा है। 10वीं में 80.35 फीसदी लड़कियां पास हुई, वहीं लड़कों का परिणाम 79.45 फीसदी रहा। राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) 12वीं आर्ट्स में छात्र 85.48 फीसदी पास हुए। छात्राओं का रिजल्ट 90.8 फीसदी रहा। कुल रिजल्ट 88 फीसदी रहा। साइंस में 91.59 फीसदी लड़के और 95.86 लड़कियां पास हुई। साइंस का कुल पास प्रतिशत 92.88 फीसदी रहा। 

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना