लाइव न्यूज़ :

Mizoram Class 12 Exam 2020: मिजोरम बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 16 जून से करवाएगा आयोजित

By भाषा | Updated: May 28, 2020 14:37 IST

Mizoram Class 12 Exam 2020: एमबीएसई ने पहले कहा था कि ये परीक्षाएं 22 अप्रैल को आयोजित होंगी लेकिन राष्ट्रव्यापी बंद के बीच कई तरह की दिक्कतों का हवाला देते हुए विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमिजोरम सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से राज्य में बीच में ही रोक दी गई 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 16 जून से आयोजित होंगी। कोरोना वायरस महामारी पर नियंत्रण के लिए लागू बंद की वजह से ये सभी परीक्षाएं मध्य मार्च में रोक दी गईं थीं।

Mizoram Class 12 exam 2020: मिजोरम सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से राज्य में बीच में ही रोक दी गई 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 16 जून से आयोजित होंगी। मिजोरम स्कूल शिक्षा बोर्ड (एमबीएसई) की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुक्ति प्रमाण पत्र (एचएसएसएलसी) की कला, विज्ञान और वाणिज्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 16 जून से 18 जून के बीच आयोजित की जाएंगी।कोरोना वायरस महामारी पर नियंत्रण के लिए लागू बंद की वजह से ये सभी परीक्षाएं मध्य मार्च में रोक दी गईं थीं। उन्होंने बताया कि करीब 4,700 विद्यार्थी अर्थशास्त्र, रसायन, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और गृह विज्ञान की परीक्षाएं नहीं दे पाए थे।एमबीएसई ने पहले कहा था कि ये परीक्षाएं 22 अप्रैल को आयोजित होंगी लेकिन राष्ट्रव्यापी बंद के बीच कई तरह की दिक्कतों का हवाला देते हुए विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया था। हालांकि बाद में केंद्र सरकार की अपील के बाद अधिकारियों ने बंद की वजह से इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।वहीं एक अन्य अधिसूचना में बोर्ड ने यह भी कहा है कि दसवीं कक्षा की पूरक परीक्षाएं राज्य में 11 केंद्रों पर 16 जून को आयोजित की जाएंगी। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना