लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के बाहर JNU खोलेगा अपना सेटेलाइट कैंपस, इन नए कोर्सों पर होगा फोकस

By धीरज पाल | Updated: October 23, 2018 13:33 IST

हालांकि कैंपस किस जगह और कहां बनाया जाएगा, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसके लिए इग्जेक्युटिव काउंसिल ने एक कमिटी बनाएगी।

Open in App

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के बाहर दूसरी जेएनयू खोलने की योजना बना रही है। इस योजना को जेएनयू की एग्जीक्यूटिव काउंसिल (एसी) ने मंजूरी भी दे दिया है। बता दें कि दिल्ली से बाहर जेएनयू अपना एक नया परिसर शुरू करेगा। यह एक सैटेलाइट कैंपस होगा। इस कैंपस से छात्रों को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्याल में नहीं आना पड़ेगा। बल्कि वो सैटलाइट कैंपस में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक जेएनयू कि एग्जीक्यूटिव काउंसिल (एसी) मीटिंग में तय किया गया है कि यह एक सैटलाइट कैंपस होगा। हालांकि कैंपस किस जगह और कहां बनाया जाएगा, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसके लिए इग्जेक्युटिव काउंसिल ने एक कमिटी बनाएगी। यह कमेटी फंडिंग से लेकर पूरा खाका तैयार करेगी। 

बता दें कि सोमवार को हुई जेएनयू एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में अध्यक्ष एवं कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों में कैंपस खोलने के प्रस्ताव को सदस्यों ने पास कर दिया। इसके लिए जेएनयू एक्ट 1966 में संशोधन भी किया जाएगा।

जेएनयू के प्रशासन का कहना है कि स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड आंत्रप्रिन्योरशिप के अलावा धीरे धीरे यूनिवर्सिटी कई नई प्रोजेक्ट शुरू करना चाहती है। 

सैटेलाइट कैंपस प्रोफेशनल कोर्स पर फोकस करेगा। इसका मकसद छात्रों को घर के पास गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षा मुहैया करवाना है। डीयू, डीटीयू व आंबेडकर यूनिवर्सिटी की तर्ज पर जेएनयू के एनसीआर में कैंपस होंगे। 

 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना