लाइव न्यूज़ :

NTA JEE Main April 2020: कल है जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि, ये रहा रजिस्ट्रेशन का डायरेक्ट लिंक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2020 14:36 IST

JEE Main April 2020 registration Last Date: जेईई मेन परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती है, इस परीक्षा के जरिए आप देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला लेते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देजेईई मेन अप्रैल 2020 के आवेदन की अंतिम तारीख 12 मार्च है, परीक्षा 5 अप्रैल से 11 अप्रैल के बीच होगी.जेईई मेन अप्रैल 2020 के बाद उम्मीदवारों के बेहतर एनटीए स्कोर को ध्यान में रखते हुए रैंक जारी की जाएगी. 

आईआईटी और एनआईटी जैसे इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली एनटीए जेईई मेन परीक्षा की आवेदन की अंतिम तारीख कल यानि 12 मार्च है। अगर आपने अब तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है तो अभी तुरंत कर लें। पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 6 मार्च थी जिसे बढ़ाकर 12 मार्च कर दिया गया है। जेईई मेन 2020 के परीक्षा के आधार पर छात्रों को जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। 

JEE Main April 2020 Registration Link

साल में दो बार एनटीए जेईई मेन की परीक्षा होती है। पिछली बार जो लोग जेईई मेन की परीक्षा दे चुके हैं वो भी अपना स्कोर सुधारने के लिए इस बार भी परीक्षा दे सकते हैं। जेईई मेन परीक्षा ऑनलाइन तरीके से 5 अप्रैल से 11 अप्रैल के बीच होगा। इसका रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा। जेईई मेन एग्जाम से भी आईआईटी के अलावा देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला मिलता है।

JEE Main April 2020 से जुड़ी खास बातें:

-आईआईटी, एनआईटी और तकनीकी संस्थानों में बीटेक और बीई कोर्सेज में प्रवेश के लिए जेईई मेन एग्जाम आयोजित होता है।-ये परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है, एक परीक्षा जनवरी में आयोजित हो चुकी है और उसका परिणाम भी आ चुका है।-अगर आप अपने एनटीए स्कोर में सुधार करना चाहते हैं तो दूसरी बार हो रही परीक्षा में शामिल हो सकते हैं-जेईई एडवांस्ड 2020 ( JEE Advanced 2020) का आयोजन 17 मई, 2020 को होगा। 

दिव्यागों को एक घंटे अतिरिक्त समय

जेईई मेन परीक्षा पहली बार दिव्यांगों को एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। दिव्यांगों में तेजाब पीड़िता को भी शामिल किया गया है। एनटीए एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन पत्र में अतिरिक्त समय की मांग करने वाले छात्रों को यह सुविधा मिलेगी। अगर कोई अभ्यर्थी आवेदन पत्र में गलत जानकारी देता है और एडमिशन के दौरान जानकारी गलत निकलती है तो ऐसे उसका एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा।

टॅग्स :जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेननेशनल टेस्टिंग एजेंसीजेईई रिजल्टजेईई एडवांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान; अब पेन-पेपर को अलविदा, 2027 में कंप्यूटर पर होगी डॉक्टरी की परीक्षा

भारतNEET 2026 Exam Date: NEET 2026 री-एग्जाम की तारीख तय, पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला; जानें पूरा शेड्यूल

भारतJEE Main 2026 Result Declared: मीरा कृष्णा आर एस, सूर्यथेजस एस, गौरी शंकर वी और सार्थक अग्रवाल स्कोर 100 परसेंटाइल

भारतNEET UG 2026 Exam Today: एग्जाम सेंटर में 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट, NTA ने जारी की फाइनल वार्निंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना