लाइव न्यूज़ :

JEE Advanced Result 2018: नई मेरिट लिस्ट में आनंद कुमार के सुपर 30 के 3 और छात्र हुए सेलेक्ट

By धीरज पाल | Updated: June 15, 2018 17:38 IST

JEE Advanced Result 2018: जेईई एडवांस्ड मेरिट लिस्ट में आनंद कुमार के 3 और छात्र पास हुए हैं। इस साल आयोजित जेईई एडवांस्ड में आनंद कुमार के कुल 29 छात्र पास हुए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 15 जून: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड की नई मेरिट लिस्ट जारी किया है।जिसमें कुल 31,980 छात्र पास हुए हैं। बता दें कि इस नई मेरिट लिस्ट में बिहार के महान गणितज्ञ और शिक्षक आनंद कुमार के छात्रों ने एक बार फिर जलवा बिखेरा। जेईई एडवांस्ड मेरिट लिस्ट में आनंद कुमार के 3 और छात्र पास हुए हैं। इस साल आयोजित जेईई एडवांस्ड में आनंद कुमार के कुल 29 छात्र पास हुए हैं।

इससे पहले 10 जून को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर ने जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी किया था। इस रिजल्ट में आनंद कुमार के संस्थान संस्थान सुपर 30 से 26 छात्र पास हुए थे। बता दें कि मानव संसाधन मंत्रालय के निर्देश के बाद जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट घोषित किया था। जेईई में इस साल पंचकुला के प्रणव गोयल ने टॉप किया है। 

रिजल्ट के बाद बहुचर्चित संस्थान सुपर 30 के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। गौरतलब है कि सुपर 30 इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए जाना जाता है। इसमें कुल 30 छात्रों को ही हर साल दाखिला मिलता है। इस संस्थान का पूरा नाम रामानुजन स्कूल ऑफ मैथमैटिक्स है। इसके संस्थापक मैथमैटिक्स आनंद कुमार है। 

कौन है आनंद कुमार 

आनंद कुमार बिहार के सुप्रसिद्ध शिक्षक और विद्वान हैं। कठिन परिश्रम और कड़ी तपस्या के बाद उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में सुपर-३०नामक आईआईटी कोचिंग संस्थान की स्थापना की। वह रामानुज स्कूल ऑफ मैथेमेटिक्स नामक संस्थान का भी संचालन करते हैं। इसी वर्ष नेशनल जियोग्राफिक चैनल द्वारा भी आनंद कुमार के सुपर ३० का सफल संचालन एवं नेतृत्व पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई थी।

आनंद कुमार की बॉयोपिक में दिखेंगे रितिक 

आनंद कुमार की परिश्रम और कड़ी तपस्या देख कर इनपर एक बायोपिक बनाई जा रही है। बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन इनके आनंद कुमार के किरदार में दिखेंगे। खबरों के मुताबिक  आनंद कुमार पर आधारित बायोपिक फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। 

आनंद कुमार 16 साल से आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं। अब तक इस संस्थान से 400 से ज्यादा छात्र आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। जैसा कि हर साल रामानुजन स्कूल ऑफ मैथमैटिक्स आर्थिक रूप से कमजोर 30 छात्रों का चयन किया जाता है। संस्थान गरीब परिवारों के 30 बच्चों को कोचिंग, भोजन और रहने की सुविधा देता है ताकि वे अपना ध्यान केवल आईआईटी-जेईई में सफल होने पर फोकस करें।   

टॅग्स :जेईईएडीवी.एसी.इनसुपर 30बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

पाठशाला अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो