लाइव न्यूज़ :

IGNOU TEE 2020: इग्नू टर्मएंड परीक्षा के एडमिट कार्ड इसी हफ्ते हो सकते हैं जारी, ऐसे करें डाउनलोड

By विनीत कुमार | Updated: September 8, 2020 14:17 IST

IGNOU TEE June 2020: इग्नू टर्मएंड परीक्षा-2020 को 17 सितंबर से आयोजित किया जाना है। ये परीक्षा 16 अक्टूबर तक चलेगी। कोरोना महामारी के कारण इस बार परीक्षाओं में देरी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देइग्नू टर्मएंड परीक्षा-2020 का आयोजन 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तकइसी हफ्ते एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन करें डाउनलोड

IGNOU TEE June 2020: इंदिर गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी जल्द ही इग्नू के टर्मएंड परीक्षा-2020 के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। इसके एडमिट कार्ड इसी हफ्ते में वेबसाइट पर जारी किए जा सकते हैं। दरअसल, इग्नू टर्म एंड परीक्षाओं को 17 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाना है। 

वैसे, ये सुविधा भी दी गई है कि जो स्टूडेंट कोरोना महामारी के कारण इस बार परीक्षा में नहीं बैठ रहे हैं उन्हें दिसंबर में मौका दिया जाएगा।

ये परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जानी है। IGNOU TEE 2020 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके उम्मीदवार वेबसाइट से ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से एक बजे के बीच होगी। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।

कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा और भारत सरकार के कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन के अनुसार ही परीक्षा कराई जाएगी। बता दें कि ये परीक्षा आमतौर पर जून और दिसंबर में आयोजित कराई जाती है लेकिन कोरोना के कारण इसमें देरी हुई है। इस बार पीजी, यूजी, पीजी सर्टिफिकेट और पीजीडी आदि परीक्षाओं में तीन लाख छात्रों के उपस्थिति दर्ज कराने की उम्मीद है।

IGNOU TEE 2020 Admit Card: जानिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

- एडमिट कार्ड के लिए सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ये आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in है। यहां जाकर कुछ जरूरी स्टेप के साथ आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

- वेबसाइट पर जाते ही आपको IGNOU TEE June 2020 admit card का लिंक नजर आएगा। आपको यहां क्लिक करना होगा।

- इस पर क्लिक करने के साथ ही एक नया पेज आपकी स्क्रिन पर खुल जाएगा।

- यहां आपको मांगी गई जानकारियां दर्ज करानी होगी और इसके बाद ही आप एडमिट कार्ड के लिए लॉन इन कर सकते हैं।

- आपकी जानकारियां दर्ज करने के साथ ही एडमिट कार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रिन पर नजर आ जाएगा। इसे जरूर सेव कर लें या फिर इसका प्रिंट आउंट निकाल सकते हैं।

टॅग्स :examएडमिट कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान; अब पेन-पेपर को अलविदा, 2027 में कंप्यूटर पर होगी डॉक्टरी की परीक्षा

भारतNEET 2026 Exam Date: NEET 2026 री-एग्जाम की तारीख तय, पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला; जानें पूरा शेड्यूल

भारत‘बच्चों और माता-पिता के बारे में सोचिए’ NEET विवाद पर बोले मनोज झा

भारतNEET UG 2026 Exam Today: एग्जाम सेंटर में 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट, NTA ने जारी की फाइनल वार्निंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना