लाइव न्यूज़ :

DU SOL Admit Card 2020: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के एडमिट कार्ड जारी, छात्र यहां से करें डाउनलोड

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 26, 2020 14:38 IST

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षाओं के लिए DU SOL परीक्षा हॉल टिकट 2020 जारी किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के तहत परीक्षा देने वाले छात्र एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग ने शैक्षणिक वर्ष 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। डीयू एसओएल एडमिट कार्ड की ओपन बुक टेस्ट परीक्षा और असाइनमेंट आधारित मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को आवश्यकता होगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (Delhi University’s School of Open Learning) ने शैक्षणिक वर्ष 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। डीयू एसओएल एडमिट कार्ड 2020 (DU SOL Admit Card 2020) की ओपन बुक टेस्ट परीक्षा और असाइनमेंट आधारित मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को आवश्यकता होगी, यह इस वर्ष के अंत में आयोजित होने वाली है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के तहत परीक्षा देने वाले छात्र एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अब पोर्टल छात्रों के लिए लाइव है। DU-SOL के लिए परीक्षाएं 1 जुलाई से 27 जुलाई के बीच आयोजित होने वाली हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षाओं के लिए DU SOL परीक्षा हॉल टिकट 2020 जारी किया। इसके अलावा  शैक्षणिक वर्ष 2020 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए अंतिम वर्ष के सेमेस्टर की परीक्षा 1 जुलाई से आयोजित होने वाली है।

Open Book Exam 2020: छात्रों को प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए दो घंटे का समय

इस बार 'ओपन बुक' माध्यम के तहत छात्र सवालों का जवाब देने के लिए पुस्तकों, नोट्स और अन्य अध्ययन सामग्री का सहारा ले सकेंगे। छात्र अपने घरों में बैठकर पोर्टल के माध्यम से अपने संबंधित पाठ्यक्रम का प्रश्न पत्र डाउनलोड करेंगे। दो घंटे के अंतराल में उन्हें उत्तर अपलोड करने होंगे।  अधिसूचना में कहा गया था कि अगर कोविड -19 से उत्पन्न हालात सामान्य नहीं होते हैं तो छात्रों की सामाजिक मेलजोल से दूरी, सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय स्नातक और स्नातकोत्तर के तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए परीक्षाओं के वैकल्पिक मोड यानी ओपन बुक एग्जामिनेशन (ओबीई) को अपनाएगा।

DU SOL Admit Card 2020: छात्र ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर क्लिक करें। 

स्टेप 2- इसके बाद रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अपने नाम के साथ लॉगइन करें।

स्टेप 3- इसके तुरंत बाद एडमिट कार्ड आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 4- छात्र भविष्य के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयexamएडमिट कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान; अब पेन-पेपर को अलविदा, 2027 में कंप्यूटर पर होगी डॉक्टरी की परीक्षा

भारतNEET 2026 Exam Date: NEET 2026 री-एग्जाम की तारीख तय, पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला; जानें पूरा शेड्यूल

भारत‘बच्चों और माता-पिता के बारे में सोचिए’ NEET विवाद पर बोले मनोज झा

भारतNEET UG 2026 Exam Today: एग्जाम सेंटर में 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट, NTA ने जारी की फाइनल वार्निंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना