लाइव न्यूज़ :

DU Admissions: अब तक 23780 सीटों पर हुए एडमिशन, जानें कब जारी होगी दूसरी कटऑफ लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2019 08:22 IST

अंबेडकर, एआरएसडी, अरबिंदो, पीजीडीएवी, डीडीयू सहित कई कॉलेजों में अभी 40 परसेंट तक ही एडमिशन हुए हैं। जनरल कैटेगरी की बात करें तो दूसरी ही कटऑफ में कई कॉलेज की सीट भर गई लेकिन...

Open in App

दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में अंडरग्रैजुएशन पाठ्यक्रम के लिए अब तक 23780 एडमिशन हो चुके हैं। डीयू के सभी कॉलेजों में कुल 61500 सीटें हैं। आज दूसरी कटऑफ लिस्ट जारी होगी और 4 जुलाई को यह लिस्ट कॉलेजों में लगा दी जाएगी। इसके लिए 4 जुलाी से शुरू होकर 6 जुलाई तक एडमिशन प्रक्रिया जारी रहेगी।

फेमस कॉलेजों में टॉप माने जाने वाले कोर्सों की सीटें भर चुकी हैं। दूसरी लिस्ट में हिंदू, मिरांडा, एसएलआर जैसे कॉलेजों में जनरल के लिए कटऑफ नहीं खुलेंगे। इनके अलावा कई कॉलेजों में .25 परसेंट से 1 परसेंट की गिरावट के साथ बीकॉम, इंग्लिश, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, इको, फिजिक्स, मैथ्स, केमिस्ट्री सहित कई कोर्स जनरल कैटेगरी के लिए भी ओपन होंगे।

अंबेडकर, एआरएसडी, अरबिंदो, पीजीडीएवी, डीडीयू सहित कई कॉलेजों में अभी 40 परसेंट तक ही एडमिशन हुए हैं। जनरल कैटेगरी की बात करें तो दूसरी ही कटऑफ में कई कॉलेज की सीट भर गई लेकिन रामजस, हंसराज, एसजीटीबी खालसा, साउथ के वेंकी, अरबिंदो और इवनिंग कॉलेजों में अब भी कई सीटें बाकी हैं।

हिंदू कॉलेज की बात करें तो 820 सीटों पर 900 से ज्यादा एडमिशन हो चुके हैं। लेडी श्रीराम की पहली ही लिस्ट में 800 सीटों पर 877 एडमिशन हो चुके हैं लेकिन इंग्लिश, मैथ्स और बीए प्रोग्राम के कुछ कॉम्बिनेशन में कुछ सीटें खाली हैं। मिरांडा हाउस में दूसरी कटऑफ में जनरल कैटेगरी के लिए सीटें नहीं बची हैं क्योंकि 1165 सीटों के लिए 1155 एडमिशन हुए हैं। हालांकि दूसरी लिस्ट में इकोनॉमिक्स, सोसियोलॉजी, फिलॉसफी सहित साइंस के ऑनर्स कोर्स और लैंग्वेज के साथ बीए में जनरल के लिए एडमिशन होंगे। एसआरसीसी में जनरल के लिए इको ऑनर्स के लिए एडमिशन बंद हो गया है लेकिन बीकॉम ऑनर्स में 250 सीटें बची हैं। कॉलेज पहुंचने के बाद किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए आप अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज अवश्य साथ रखें जिनकी जरूरत पड़ने पर आप उन्हें प्रस्तुत कर सकें।जरूरी दस्तावेज-एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट-तीन पासपोर्ट साइज फोटो-एड्रेस प्रूफ-जन्म प्रमाण पत्र-10वीं का अंकपत्र-12वीं का अंकपत्र-रिजर्वेशन सर्टीफिकेटपोस्ट ग्रेजुएट-पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए कट-ऑफ 17 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके लिए फीस जमा करने और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा। वहीं इसकी दूसरी कटऑफ 22 जुलाई को जारी की जाएगी और तीसरी लिस्ट 27 जुलाई को जारी होगी। इसके बाद भी यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो अगस्त में चौथी लिस्ट भी जारी की जाएगी।

ऐसे में डीयू में यह अब तक का सबसे देरी से होने वाला एडमिशन होगा हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी एप्लीकेशन फॉर्म निकालने में देरी की गई जबकि पिछले यह फॉर्म 15 मई को ही जारी कर दिया गया था। 

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतDUSU Election Results 2025: अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव सीट पर एबीवीपी का कब्जा, एनएसयूआई खाते में उपाध्यक्ष पद

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना