लाइव न्यूज़ :

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 1 जुलाई से शुरू होने वाली ओपन बुक एग्जाम को किया 10 दिनों के लिए स्थगित, 3 जुलाई को होगा नई तारीखों का ऐलान

By सुमित राय | Updated: June 27, 2020 17:01 IST

दिल्ली विश्वविद्यालय ने कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए अंतिम वर्ष को छात्रों के ऑनलाइन ओपन बुक एग्जाम को 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंतिम वर्ष के छात्रों के ऑनलाइन ओपन बुक एग्जाम को 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया है।दिल्ली यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह कदम उठाया है।पहले यह परीक्षा एक चुलाई से शुरू होने वाली थी, अब नए तारीखों का ऐलान 3 जुलाई को किया जाएगा।

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अंतिम वर्ष के छात्रों के ऑनलाइन ओपन बुक एग्जाम को 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया है। पहले यह परीक्षा एक चुलाई से शुरू होने वाली थी। अब परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान 3 जुलाई को किया जाएगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय की एक अधिसूचना में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस परीक्षा को को 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसमें कहा गया कि मौजूदा स्थिति के कारण सभी संबंधित हितधारकों, विशेष रूप से छात्रों को परीक्षा की अपनी निर्धारित गतिविधियों में शामिल होने में मुश्किल हो सकती है।

अब 10 जुलाई से शुरू होगी परीक्षा

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कहा कि सभी ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए संशोधित डेटशीट तीन जुलाई को परीक्षा विभाग द्वारा अधिसूचित की जाएंगी और 10 जुलाई से परीक्षा शुरू होगी।

इन कारणों से छात्र और शिक्षक कर रहे हैं विरोध

बता दें छात्र और शिक्षक देश के विभिन्न हिस्सों में अध्ययन सामग्री की अनुपलब्धता और इंटरनेट कनेक्टिविटी की कमी जैसे मुद्दों का हवाला देते हुए ओपन बुक एग्जाम (ओबीई) का विरोध करते रहे हैं।

कोरोना वायरस से 77240 लोग संक्रमित हो चुके हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)" title="दिल्ली में कोरोना वायरस से 77240 लोग संक्रमित हो चुके हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)"/>
दिल्ली में कोरोना वायरस से 77240 लोग संक्रमित हो चुके हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिल्ली में 77 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से 77240 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 2492 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से 47091 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 27657 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयदिल्ली में कोरोनादिल्लीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

पाठशाला अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज