लाइव न्यूज़ :

DU cutoff: दिल्ली विश्वविद्यालय 12 अक्टूबर को जारी कर सकता है पहली कटऑफ

By गुणातीत ओझा | Updated: September 13, 2020 11:25 IST

दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पहली कटऑफ 12 अक्टूबर को आने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पहली कटऑफ 12 अक्टूबर को आने की संभावना है।डीयू में प्रवेश के लिए छात्रों को 12 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अपने फॉर्म में संशोधन करने का ऑप्शन भी दिया गया है।

नई दिल्ली।दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पहली कटऑफ 12 अक्टूबर को आने की संभावना है। शुरुआत में विश्वविद्यालय ने अक्टूबर के पहले सप्ताह से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के बारे में सोचा था, लेकिन सीबीएसई के इंप्रूवमेंट एग्जाम के रिजल्ट को देखते हुए डीयू ने इंतजार करने का फैसला किया है। डीयू में प्रवेश के लिए छात्रों को 12 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अपने फॉर्म में संशोधन करने का ऑप्शन भी दिया गया है। डीयू प्रशासन ने कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को सूचित किया है कि विश्वविद्यालय 12 अक्टूबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का इच्छुक है।

एक प्रधानाचार्य ने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि प्रशासन ने हमें प्रवेश प्रक्रिया के लिए तैयारी करने के लिए कहा है क्योंकि यह इस साल पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक प्रवेश प्रक्रिया की डीन शोभा बगई ने कहा कि डीयू अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से प्रवेश शुरू करेगा। हम सीबीएसई के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कुछ प्रिंसिपल प्रवेश प्रक्रिया में हो रही देरी से नाखुश हैं। फॉर्म में संशोधन का ऑप्शन आवेदकों को केवल एक बार ही मिलेगा। एक बार संशोधित फॉर्म सबमिट होने के बाद यह एडिट नहीं हो सकेगा।

आवेदकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि फॉर्म को संपादित करने से पहले उनके पास सभी अद्यतन प्रमाण पत्र हों। डीयू के एक अधिकारी ने कहा, आवेदक व्यक्तिगत ईमेल और प्रवेश / ईसीए / खेल वर्गों में पंजीकृत ईमेल आईडी / मोबाइल नंबर / लिंग / श्रेणी को संशोधित कर सकते हैं। डीयू ने केवल पंजीकृत आवेदकों के लिए ही पंजीकृत प्रपत्रों में संपादन की अनुमति दी है। चूंकि अंतिम वर्ष के स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं सितंबर में ही समाप्त हो जाएंगी और उनके परिणाम घोषित होने बाकी हैं, पीजी एमफिल / पीएचडी के लिए संपादित विंडो बाद में खोली जाएगी।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतDUSU Election Results 2025: अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव सीट पर एबीवीपी का कब्जा, एनएसयूआई खाते में उपाध्यक्ष पद

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना