लाइव न्यूज़ :

Delhi University Admission 2019: कोर्ट ने स्टीफंस कॉलेज में एडमिशन इंटरव्यू पर दायर याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: July 11, 2019 17:14 IST

याचिका के मुताबिक, बैठक में यह फैसला किया गया कि सभी विषयों में ईसाई छात्रों के दाखिल के लिए साक्षात्कार पैनल में एक अतिरिक्त ईसाई सदस्य होगा जो सर्वोच्च पैनल या संचालन मंडल की ओर से नामित किया जाएगा।

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने यहां सेंट स्टीफंस कॉलेज में ईसाई छात्रों के दाखिल के लिए साक्षात्कार पैनल में सर्वोच्च परिषद के एक सदस्य को शामिल करने को चुनौती देने वाली याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा ने कॉलेज के तीन प्रोफेसरों की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया है।

अदालत ने पूर्व में दिल्ली विश्वविद्यालय के तहत आने वाले कॉलेज में ईसाई छात्रों के प्रवेश के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया पर रोक लगाने से मना कर दिया था। शिक्षक और कॉलेज के संचालक मंडल के सदस्य-- एनपी आशले, अभिषेक सिंह और नंदिता नारायण-- ने कॉलेज की सर्वोच्च परिषद द्वारा 12 मार्च को हुई बैठक में लिए गए निर्णय को चुनौती दी थी।

याचिका के मुताबिक, बैठक में यह फैसला किया गया कि सभी विषयों में ईसाई छात्रों के दाखिल के लिए साक्षात्कार पैनल में एक अतिरिक्त ईसाई सदस्य होगा जो सर्वोच्च पैनल या संचालन मंडल की ओर से नामित किया जाएगा।

बहरहाल, कॉलेज ने एकल न्यायाधीश की पीठ के समक्ष कहा था कि याचिका सुनवाई योग्य नहीं है क्योंकि इसमें न तो याचिकाकर्ताओं के मौलिक अधिकारों और न ही वैधानिक या कानूनी अधिकारों का हनन किया गया है। कॉलेज ने अदालत से याचिका खारिज करने का अनुरोध किया था। 

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतDUSU Election Results 2025: अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव सीट पर एबीवीपी का कब्जा, एनएसयूआई खाते में उपाध्यक्ष पद

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना