लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने स्कूलों से कहा-बच्चों के बैग का वजन कम करने का दिशानिर्देश करें लागू

By भाषा | Updated: October 15, 2019 13:21 IST

शिक्षा निदेशालय (डीओई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ दिशानिर्देशों के क्रियान्वयन के लिए हमने स्कूलों को नए निर्देश जारी किए हैं। भारी बैग स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा है।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चों के स्कूल बैग का वजन कम करने संबंधी दिशानिर्देशों का क्रियान्वयन किया जाए। एचआरडी ने बच्चों को भारी बैग के बोझ से बचाने के लिए 2016 में दिशानिर्देश जारी किए थे।

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित स्कूलों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि बच्चों के स्कूल बैग का वजन कम करने संबंधी दिशानिर्देशों का क्रियान्वयन किया जाए। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) ने बच्चों को भारी बैग के बोझ से बचाने के लिए 2016 में दिशानिर्देश जारी किए थे।

शिक्षा निदेशालय (डीओई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ दिशानिर्देशों के क्रियान्वयन के लिए हमने स्कूलों को नए निर्देश जारी किए हैं। भारी बैग स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा है। ’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘ भारी स्कूल बैग का बढ़ते बच्चों पर एक गंभीर, प्रतिकूल शारीरिक प्रभाव होता है जो उनके ‘वर्टिब्रल कॉलम’ और घुटनों को नुकसान पहुंचा सकता है।

इसके अलावा दो या बहुमंजिला इमारतों वाले स्कूलों, जहां बच्चों को सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं, ऐसे में भारी बैग समस्या और बढ़ा सकते हैं। यह घबराहट का भी एक कारण हैं।’’

दिशा-निर्देशों को इस बात पर गौर कर तैयार किया गया था कि पाठ्यपुस्तक, गाइड, होमवर्क और क्लासवर्क नोटबुक, किसी न किसी काम की नोटबुक, पानी की बोतलें, लंच बॉक्स स्कूल बैग का भार बढ़ा देते हैं । कभी कभी स्कूल बैग भी भारी होते हैं। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना