लाइव न्यूज़ :

प्रचंड गर्मी के चलते आठवीं तक के सभी स्कूल 7 जुलाई तक बंद, सिसोदिया ने की घोषणा

By भाषा | Updated: June 30, 2019 17:07 IST

आदेश सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के लिए लागू होगा। मौसम अधिकारियों ने शहर में लू का कहर जारी रहने की आशंका जताई है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 जूनःदिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रचंड गर्मी की स्थिति को देखते हुए शहर के विद्यालयों में आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए गर्मी की छुट्टी की अवधि एक सप्ताह बढ़ाने का रविवार को फैसला किया। आठवीं कक्षा तक के विद्यालय आठ जुलाई को खुलेंगे जबकि उससे ऊपर की कक्षाएं सोमवार को निर्धारित समयानुसार से ही खुल जाएंगे। 

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘‘दिल्ली में गर्मी को देखते हुए, कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए गर्मी की छुट्टी आठ जुलाई तक बढ़ाई जा रही है। अन्य कक्षाओं के लिए स्कूल पहले से तय अनुसार कार्यक्रम के हिसाब से ही खुलेंगे।’’ 

सिसोदिया, जो शिक्षा मंत्री भी हैं, ने स्पष्ट किया कि यह आदेश सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के लिए लागू होगा। मौसम अधिकारियों ने शहर में लू का कहर जारी रहने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार तक हालात गर्मी और उमस वाले होंगे, उसके बाद मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है।

टॅग्स :दिल्लीमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना