लाइव न्यूज़ :

कांट्रैक्ट शिक्षकों का नहीं बढ़ेगा मानधन, विश्वविद्यालय की प्रबंधन परिषद ने दी नियुक्ति प्रक्रिया को मंजूरी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 16, 2019 11:30 IST

सूत्रों के मुताबिक शनिवार को हुई बैठक में विवि प्रशासन की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी पाने के लिए प्रस्ताव रखा था. इस प्रस्ताव में किसी नए नियम को उल्लेख नहीं किया गया. कांट्रैक्ट पर नियुक्त किए जाने वाले शिक्षकों के मानधन में किसी तरह के इजाफे की बात भी नहीं की गई है.

Open in App

महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विभागों में कांट्रैक्ट पर नियुक्ति पाने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों की उम्मीदों को आंशिक राहत मिली है. विवि प्रबंधन परिषद ने कांट्रैक्ट पर 107 शिक्षकों की नियुक्ति करने की प्रक्रिया को शुरू करने से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. लेकिन मानधन में कोई इजाफा नहीं किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक शनिवार को हुई बैठक में विवि प्रशासन की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी पाने के लिए प्रस्ताव रखा था. इस प्रस्ताव में किसी नए नियम को उल्लेख नहीं किया गया. कांट्रैक्ट पर नियुक्त किए जाने वाले शिक्षकों के मानधन में किसी तरह के इजाफे की बात भी नहीं की गई है.

प्रस्ताव के मुताबिक चयन प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को गत वर्ष की तरह इस बार भी 24000 रुपए प्रति माह मानधन दिया जाएगा जबकि चयन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को उम्मीद थी कि इस बार मानधन में इजाफा होगा. मानधन 24000 रुपए से बढ़ाकर 30 हजार रुपए तक किया जा सकता है. सूत्रों ने बताया कि प्रबंधन परिषद की मंजूरी मिलने के बाद विवि प्रशासन एक सप्ताह के भीतर कांट्रेक्ट पर शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा.

चयन प्रक्रिया गत वर्ष की तरह ही होगी. प्रबंधन परिषद के फैसले के बाद यह सवाल खड़ा हो रहा है कि शैक्षणिक विभागों में नियुक्ति के लिए बेहतर उम्मीदवार मिलेंगे या नहीं. गत वर्ष भी प्रक्रिया के दौरान मानधन में इजाफे की मांग हुई थी, तब भी इसे खारिज किया गया था. नतीजतन, चयन प्रक्रिया में काफी कम उम्मीदवार शामिल हुए थे. कुछ उम्मीदवारों ने चयन होने के बाद भी सेवा में शामिल नहीं हुए.

टॅग्स :एजुकेशनमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

पाठशाला अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा