लाइव न्यूज़ :

JNU में कोरोना केस आने के बाद यूनिवर्सिटी 15 अगस्त तक बंद, सर्कुलर जारी कर कहा- कैंपस में रह रहे छात्र अपने घर जाएं

By प्रिया कुमारी | Updated: June 9, 2020 14:11 IST

JNU कोरोना केस आने के बाद विश्वविद्यालय ने सर्कुलर जारी कर छात्रों को कहा है कि जो भी छात्र कैंपस में रह रहे हैं, वो अपने घर वापस चले जाए। 15 अगस्त के तक विश्वविद्यालय बंद है।

Open in App
ठळक मुद्देJNU में कोरोना केस आने के बाद यूनिवर्सिटी 15 अगस्त तक बंद कर दिया है।JNU प्रशासन ने सर्कुलर जारी कर कैंपस में रह रहे छात्रों को घर जाने के आदेश दिए है।

दिल्ली के जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (JNU) प्रशासन ने कैंपस में रह रहे छात्रों से वापस अपने घर लौटने को कहा है। प्रशासन ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए यूनिवर्सिटी के सभी शैक्षणिक संस्थानों के 15 अगस्त के लिए बंद कर दिया गया है। इसलिए सभी छात्र को ये सलाह है कि जो भी कैंपस में है वह अपने घर चले जाएं, कैंपस में ना रहे। 

जेएनयू में कोरोना का पहला मामला रविवार को सामने आया था, जेएनयू हेल्थ सेंटर का एक फार्मासिस्ट कोरोना संक्रमित पाया गया था। यूनिवर्सिटी का पहला कोरोना केस था, जिसके बाद जेएनयू ने सर्कुलर जारी कर पॉजिटिव केस की जानकारी दी थी। साथ ही सर्कुलर में कहा था कि छात्रों और स्टाफ में किसी तरह के कोई लक्षण दिखते हैं तो कोरोना टेस्ट करवाए। 

वहीं दिल्ली में कोरोना की स्थिति की बात करें तो कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 28,936 हो गई है। वहीं 812 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को दिल्ली के सीएम केजरीवाल की भी तबियत भी खराब हो गई बुखार और गले में खरास के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा है। उनकी जांच हो चुकी हैं, आज शाम तक रिपोर्ट आएगी। 

पूरे देश में कोरोनो के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को पिछले 24 घंटो में 9983 मामले सामने आए। जिसके बाग कुल संक्रमितो की संख्या 2,56,611 पहुंच गई। देश में कोरोना से 7,135 लोगों की जान जा चुकी है। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)कोरोना वायरसदिल्लीअरविंद केजरीवालदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना