लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ में उम्रकैद की सजा काट रहे यासीन मलिक ने खत्म की भूख हड़ताल, जेल अधिकारियों ने दी जानकारी

By शिवेंद्र राय | Updated: August 2, 2022 10:15 IST

आतंकी फंडिंग के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक ने तिहाड़ जेल में पिछले 10 दिन से जारी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। जेल अधिकारियों ने कहा कि यासिन मलिक ने दिल्ली जेल के महानिदेशक (डीजी) संदीप गोयल के अनुरोध पर अपनी भूख हड़ताल दो महीने के लिए टाल दी है।

Open in App
ठळक मुद्देतिहाड़ में यासीन मलिक ने समाप्त की अपनी भूख हड़तालदिल्ली जेल के महानिदेशक अनुरोध पर भूख हड़ताल दो महीने के लिए टालीआतंकी फंडिंग के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है यासिन मलिक

नई दिल्ली: कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने तिहाड़ जेल में पिछले 10 दिन से जारी अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के 56 साल के प्रमुख यासीन मलिक को  जम्मू में एक आतंकी मामले में शारीरिक रूप से पेश होने की अनुमति नहीं मिली थी। इसी के खिलाफ यासीन मलिक ने तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया कि यासीन मलिक को इस बारे में बताया गया कि उनकी मांगों से संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जेल अधिकारियों से सूचना मिलने के बाद यासिन मलिक ने अपनी भूख हड़ताल वापस ले ली।

तिहाड़ जेल प्रशासन के बयान में  कहा गया, "दोषी यासीन मलिक जो 22 जुलाई से तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल पर थे, ने आज 1 अगस्त की शाम को डीजी जेलों के अनुरोध पर अपना उपवास बंद कर दिया है। डीजी ने उन्हें बताया कि उनके द्वारा उठाई गई मांगों को संबंधित उच्च अधिकारियों तक भेज दिया गया है। उन्हें निर्णय के बारे में सूचित किया जाएगा। यासीन मलिक ने कहा कि वह दो महीने की अवधि के लिए अपनी भूख हड़ताल को टाल रहा है।"

बता दें कि दिसंबर 1989 में पूर्व गृह मंत्री और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद के अपहरण के मामले में 13 जुलाई 2022 को यासिन मलिक को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जम्मू की एक विशेष अदालत के सामने पेश किया गया था। इसी मामले में विशेष आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (टाडा) अदालत के समक्ष शारीरिक रूप से पेश होने के लिए यासीन मलिक ने सरकार को चिठ्ठी लिखी थी।

फिलहाल, प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) का 56 साल का प्रमुख यासीन मलिक आतंकी फंडिंग के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। यासीन मलिक दिल्ली की बेहद सुरक्षित तिहाड़ जेल में बंद है।

टॅग्स :यासीन मलिकतिहाड़ जेलदिल्ली सरकारMufti Mohammad Sayeed
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

कारोबाररेखा गुप्ता सरकारः 38,552 करोड़ रुपये लंबित भुगतान?, अप्रैल 2026 से बढ़ सकते हैं बिजली दाम, DERC की बकाया वसूली की तैयारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला