लाइव न्यूज़ :

सुशील कुमार के खिलाफ बढ़ रही आरोपों की फेहरिस्त, व्यापारी का आरोप- बकाया राशि मांगी तो अन्य पहलवानों के साथ मिलकर पीटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2021 16:59 IST

एक व्यापारी ने सुशील कुमार पर पैसे न चुकाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। सतीश गोयल आज भी उस वाकये को याद कर डर जाते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसुशील कुमार के खिलाफ रोजाना नए आरोप सामने आ रहे हैं व्यापारी का आरोप-बकाया चार लाख मांगे तो सुशील ने पीटा सुशील के साथी अजय ने भी नहीं चुकाए 25 हजार रुपए

सागर धनकड़ हत्याकांड में फंसे पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। दो बार के ओलंपिक मैडलिस्ट पहलवान अब बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। गैंगस्टर के साथ रिश्तों का आरोप झेल रहे सुशील कुमार पर अब एक व्यापारी ने मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया है। 

मॉडल टाउन के एक व्यापारी ने सुशील कुमार पर पैसे न चुकाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। परचूने की दुकान और आटा चक्की चलाने वाले व्यापारी सतीश गोयल ने कहा कि सुशील कुमार से बकाया राश‍ि मांगने पर उन्‍हें जमकर पीटा गया था। सतीश आज भी उस वाकये को याद कर डर जाते हैं। 

सतीश ने बताया कि वे पिछले 18 सालों से स्टेडियम में कोच के कहने पर राशन पहुंचाते थे। उस वक्त स्टेडियम के कोच सतपाल थे। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान बीरेंद्र नाम के कोच ने राशन मंगवाया था। बाद में जब उनका ट्रांसफर हो गया तो मैं पैसे मांगने गया था। एक दिन अशोक नाम के व्यक्ति ने स्टेडियम में बुलाकर सभी बिल ले लिए। उस वक्त मेरे करीब चार लाख रुपये बकाया थे। 

सुशील ने अन्य पहलवानों के साथ मिलकर पीटासतीश ने बताया कि इसके अगले दिन धर्मा नाम के शख्स ने फोन करके कहा कि स्टेडियम में सुशील पहलवान ने बुलाया है आ जाओ। मैं तुरंत स्टेडियम गया तो सुशील पहलवान अपने अन्य पहलवान साथियों के साथ बैठा था। मैंने जब सुशील से पैसे मांगे तो सुशील ने मारपीट की। इसके बाद अन्य पहलवानों ने भी जमकर पिटाई की। बाद में किसी तरह से बचकर मैं घर पहुंचा। 

पुलिस कह रही, अब करेगी कार्रवाई

इस घटना से डरे सतीश कई दिनों तक अपने घर से निकलने से भी डरते रहे। उन्होंने बताया कि पुलिस में शिकायत की थी, जिसमें सुशील का भी नाम था। उस वक्त कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन अब पुलिस वाले फोन कर रहे हैं कि अब सुशील के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

लॉकडाउन में बांटने के लिए भी लिया था राशन

साथ ही उन्होंने कहा कि सुशील का साथी भी लॉकडाउन में बांटने के लिए राशन लेकर गया था। जिसके बकाया 25 हजार रुपए मुझे नहीं मिले हैं। जबकि अन्य लड़कों ने बताया कि कोच और अन्य लोगों ने ये राशि चुकाने के लिए पैसे जुटाए थे। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीसुशील कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए