लाइव न्यूज़ :

बिहार में बाप-बेटे ने किया महिला से रेप, पंचायत ने मामला रफा-दफा करने के लिए पांच लाख रुपये देने का सुनाया फरमान

By एस पी सिन्हा | Updated: September 9, 2019 18:41 IST

बिहार रेपः पंचायत के द्वारा फरमान सुनाये जाने के बाद जब पीड़िता शिकायत करने के लिए नौबतपुर थाने गई तो वहां से उसे पटना महिला थाने भेज दिया गया. लेकिन, महिला थाने के द्वारा उसकी फरियाद नहीं सुनी गई और फिर से उसे नौबतपुर थाना भेज दिया गया. 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की राजधानी पटना से सटे नौबतपुर थाना इलाके में पंचायत ने दुष्कर्म पीड़िता की आबरू की कीमत पांच लाख रुपये लगाकर मामले को रफा-दफा करने का फरमान सुना दिया. महिला ने चाचा और चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. आरोपी रिश्‍ते में बाप-बेटे हैं.

बिहार की राजधानी पटना से सटे नौबतपुर थाना इलाके से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां पंचायत ने दुष्कर्म पीड़िता की आबरू की कीमत पांच लाख रुपये लगाकर मामले को रफा-दफा करने का फरमान सुना दिया. महिला ने चाचा और चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. आरोपी रिश्‍ते में बाप-बेटे हैं. आरोपियों की पहचान सुरेंद्र साव और उसके बेटे सूरज साव के तौर पर की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंचायत के द्वारा फरमान सुनाये जाने के बाद जब पीड़िता शिकायत करने के लिए नौबतपुर थाने गई तो वहां से उसे पटना महिला थाने भेज दिया गया. लेकिन, महिला थाने के द्वारा उसकी फरियाद नहीं सुनी गई और फिर से उसे नौबतपुर थाना भेज दिया गया. 

हालांकि काफी मशक्कत के बाद मामला तो दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक आरोपी बाप-बेटे पर कोई करवाई नहीं हुई है. वैसे पुलिस का कहना है कि इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है. 

बताया जाता है कि पीड़िता नौबतपुर के एक गांव में रहती है. आरोप है कि महिला को गांव का ही एक शख्‍स बहला-फुसला कर लुधियाना ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. जब पीड़िता ने इसकी शिकायत वहां रह रहे युवक के माता-पिता से की तो उन्‍होंने युवक को डांट लगाई और बेटे की गलती स्वीकार कर युवती को समझा-बुझाकर चुप करा दिया. इसके बाद रात में युवक का पिता भी नशे में धुत होकर घर पहुंचा और युवती को हवस का शिकार बनाया. 

बताया जाता है कि इसके बाद किसी तरह से लुधियाना से नौबतपुर लौटी युवती ने इस बात की जानकारी अपने मां-बाप को दी. इसके बाद युवती के घर वालों ने इस बात की शिकायत मुखिया और सरपंच से की. इसके बाद इस मामले की पंचायती हुई और पंचों ने पीड़िता की आबरू की कीमत पांच लाख रूपये लगा कर मामले को रफा-दफा करने का फरमान सुना दिया. लेकिन, इससे नाराज युवती ने इस फैसले को मानने से इंकार किया तो सरपंच और मुखिया ने उसे नौबतपुर थाने जाने को कहा. 

इसके बाद युवती अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और सुरेंद्र साव तथा उसके पुत्र सूरज साव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. युवती ने शिकायत पत्र में कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह जहर खाकर आत्महत्या कर लेगी. 

महिला ने बताया कि इसी वर्ष मई माह में उसकी शादी हुई है. पीड़िता अपने माता-पिता को बिना बताए आरोपी के बहकावे में आकर उसके साथ लुधियाना चली गई थी. जहां बाप-बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हुई है.

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी