लाइव न्यूज़ :

स्कूल के पीछे मिली युवती की लाश, नग्न अवस्था में झाड़ियों में फेंका..., रेप की आशंका

By अंजली चौहान | Updated: June 22, 2024 07:28 IST

Andhra Pradesh Shocker: आंध्र प्रदेश के एक स्कूल के पीछे महिला का शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया

Open in App

Andhra Pradesh Shocker:आंध्र प्रदेश के एक गांव में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब इलाके में एक युवती की शव बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, आंध्रा के एक स्कूल के पीछे झाड़ियों में 21 वर्षीय युवती का नग्न अवस्था में शव मिला जिस पर एक भी कपड़ा नहीं थी। पुलिस ने कहा कि उन्हें संदेह है कि महिला की हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि बापटला जिले के एपुरुपालम गांव की महिला सुबह स्कूल के पास शौच के लिए गई थी, जो रेलवे ट्रैक के करीब है लेकिन वापस नहीं लौटी।

बापटला जिले के पुलिस अधीक्षक वकुल जिंदल ने कहा, "महिला सुबह 5:30 से 5:45 बजे के बीच शौच के लिए गई थी लेकिन घर नहीं लौटी, जिसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। वह मृत पाई गई।"

एक अधिकारी ने कहा कि हत्या की जांच के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं और पुलिस को संदेह है कि महिला के साथ बलात्कार भी किया गया था। 

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने लिया संज्ञान

मामले के सामने आने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गृह मंत्री वंगलपुडी अनिता को गांव का दौरा करने का निर्देश दिया। अनिता ने कहा, "अपराधियों को 48 घंटे के भीतर पकड़ लिया जाना चाहिए। इसमें कोई ढिलाई नहीं बरती जा सकती और मुख्यमंत्री ने 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।" उन्होंने कहा कि सरकार को संदेह है कि मादक पदार्थों के बढ़ते दुरुपयोग के कारण ऐसे अपराध बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, "आंध्र प्रदेश में मादक पदार्थों के मामलों से निपटने के लिए अलग से कोई सेल भी नहीं है, हम मादक पदार्थों की आपूर्ति और दुरुपयोग को रोकने के लिए युद्धस्तर पर काम करने का इरादा रखते हैं।" 

गृह मंत्री ने कहा कि पीड़िता एक गरीब परिवार से थी। वह सिलाई का काम करती थी जबकि उसके पिता बुनकर थे।

परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्हें किसी पर संदेह नहीं है और उन्हें किसी के द्वारा उनकी बेटी का पीछा किए जाने की जानकारी नहीं है।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशएन चन्द्रबाबू नायडूरेपPoliceहत्याक्राइममहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये