लाइव न्यूज़ :

महिला ने फेसबुक के जरिये की दोस्ती, वाटसेप के जरिये बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल करके ऐंठ लिये हजारों रुपये, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 29, 2022 14:28 IST

मुंबई में एक 49 साल की महिला ने फेसबुक के जरिये एक शख्स से दोस्ती गांठी और उसके बाद उसे अपने बातों में उलझाकर ऐसा अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे देखने के बाद युवक के होश फाख्ता हो गये। महिला ने युवक को वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल किया और उससे 10 हजार रुपये वसूल लिये।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में महिला ने सोशल मीडिया फ्रेंड के साथ चिटिंग करके उसे ब्लैकमेल किया महिला ने फेसबुक पर दोस्ती की और बाद में वाटसेप के जरिये अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लियामहिला ने युवक को उसी का वीडियो दिखाकर 10 हजार रुपये जबरिया वसूल लिये

मुंबई: सोशल मीडिया की दोस्ती कभी-कभी बहुत भारी पड़ जाती है। ऐसा ही एक वाकया देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेश आया है। जहां एक महिला ने अपने सोशल मीडिया फ्रेंड के साथ चिटिंग करके उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की और उससे हजारों रुपये ऐंठ लिये।

जी हां, महिला ने सोशल साइट फेसबुक के जरिये एक शख्स से दोस्ती गांठी और उसके बाद उसे अपने बातों में उलझाकर ऐसा अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे देखने के बाद युवक के होश फाख्ता हो गये।

महिला ने पीड़ित युवक को धमकी दी कि अगर उसने उसे पैसे नहीं दिये तो वो उस वीडियो को वायरल कर देगी। डरा-सहमा .ुवक महिला की चुंगल में फंस चुका था और उसके कहे के मुताबिक बदनामी के डर से उसने 10000 रुपये उसे दे दिये।

जानकारी के मुताबिक 49 साल की अधेड़ महिला ने युवक को अपने झांसे में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अश्लील हरकत करके महिला ने उसे अपने जाल में फांसकर 10 हजार रुपये की जबरन वसूली लिये।

युवक के मुताबिक महिला 10000 रुपये पर ही नहीं मानी और युवक को धमकाकर और भी पैसे मांगने लगी। जिससे त्रस्त होकर पीड़ित युवक सीधे खार पुलिस थाने पहुंचा और महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़ित की सारी बात जानने के बाद भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ आईटी एक्ट की कई धाराओं में महिला को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज किया है।

खार पुलिस को दिये अपनी शिकायत में युवक ने बताया कि आरोपी महिला से उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई थी। पीड़ित को महिला ने बीते 24 अप्रैल को अपना मोबाइल नंबर दिया, जिसके बाद दोनों फेसबुक की बजाय वाटसेप के जरिये बात करने लगे।

पीड़ित के अनुसार महिला ने उसे वाटसेप वीडियो कॉल किया, जिसमें महिला निर्वस्त्र थी। वीडियो चैट के दौरान महिला ने उस कॉल को रिकॉर्ड कर लिया।

वीडियो कॉल के बाद महिला ने उसे बदनाम करने के नाम पर धमकाना शुरू कर दिया और इस तरह से पीड़ित से महिला ने 10000 रुपये बसूल लिये।

लेकिन जब महिला ने वीडियो को नष्ट करने के एवज में उससे और भी पैसे मांगना शुरू कर दिया तो पीड़ित ने पैसे देने की बजाय थाने में शिकायत दर्ज करना ज्यादा बेहतर समझा और इस तरह से खार थाने में महिला के खिलाफ पुलिस ने ब्लैकमेलिंग की एफआईआर दर्ज कराई।

इस मामले में खाऱ पुलिस थाने का कहना है कि पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच हो रही है और महिला के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमुंबईमुंबई पुलिसव्हाट्सऐपफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी