लाइव न्यूज़ :

रात में सो रहे पति को पत्नी ने उतारा मौत के घाट, चार दिन पहले दुल्हन बनकर आई थी महिला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 5, 2018 03:47 IST

बिहार के सागण जिले के लोगों ने खिड़की से देखा तो सन्न रह गए। सिंकी देवी गडासे से अपने पति रविंदर सिंह के टुकड़े कर रही थी।

Open in App

पटना, 5 जुलाई: बिहार के सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र के मुकिमपुर गांव मे बीती रात एक नवविवाहिता ने पति को धारदार हथियार से काट कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जिले के गडखा क्षेत्र के मुकीमपुर गांव की है। आरोपी का नाम सिन्की देवी है जिसने चार दिन पहले ही मुकीमपुर निवासी रविन्द्र सिंह से दूसरी शादी की थी।

इस हत्या के बाद पुलिस सिंकी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि रविंद्र सिंह की भी ये तीसरी शादी थी लेकिन हत्या की असली वजह क्या है? इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

मृतक के भाई संतोष सिंह ने बताया कि रविंद्र सिंह ने 29 जून को सिन्की देवी से शादी की थी और जब बीती रात उनके कमरे से कुछ काटने की आवाज आई उन लोगों ने खिड़की से देखा तो सन्न रह गए। सिंकी देवी गडासे से अपने पति रविंदर सिंह के टुकड़े कर रही थी।

पश्चिम बंगाल: रस्सी से बंधी तालाब में तैरती मिली बीजेपी कार्यकर्ता की लाश, अमित शाह ने की निंदा

परिजन जब तक दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए तब तक रविंद्र सिंह की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया है। एसपी हर किशोर राय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी