लाइव न्यूज़ :

Delhi: कौन है स्वामी चैतन्यानंद स्वामी? आश्रम की दर्जन से ज्यादा छात्राओं ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

By अंजली चौहान | Updated: September 24, 2025 12:08 IST

Delhi: पुलिस ने आरोपी के पास से एक लग्जरी लाल वोल्वो बरामद की, जिस पर उसके द्वारा बनाई गई फर्जी यूएन नंबर प्लेट (39 यूएन 1) लगी हुई थी।

Open in App

Delhi: राजधानी के वसंत कुंज इलाके में एक प्रतिष्ठित संस्थान की कई छात्राओं ने स्वयंभू धर्मगुरु, स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के ऊपर यौन उत्पीड़न का संगीन आरोप लगाया है। 16-17 छात्रों के आरोप लगाने के बाद पुलिस ने चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा कि सरस्वती संस्थान की प्रबंधन समिति के सदस्य हैं।

पुलिस ने श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) छात्रवृत्ति के तहत पीजीडीएम (प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा) की 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए। कुल छात्राओं में से 17 ने आरोप लगाया कि सरस्वती ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, अश्लील संदेश भेजे और अवांछित शारीरिक प्रयास किए।

कौन है स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती?

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती, उर्फ ​​पार्थ सारथी, श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान की समिति के सदस्य हैं। उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप हैं। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में 16 पीड़ितों ने मजिस्ट्रेट के सामने गवाही दी।

पुलिस को संस्थान के तहखाने में जाली राजनयिक नंबर प्लेट वाली एक वोल्वो कार भी मिली - 39 यूएन 1। कथित तौर पर इस कार का इस्तेमाल सारस्वत ने किया था। इस बीच, 25 अगस्त को एक और प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने वाहन भी जब्त कर लिया। इससे पहले शिकायत 4 अगस्त को वसंत कुंज उत्तर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी।

सरवस्ती फिलहाल फरार है। अधिकारियों ने पुष्टि की कि मामला सामने आने के बाद से आरोपी गिरफ्तारी से सक्रिय रूप से बच रहा है। पुलिस ने स्वयंभू धर्मगुरु को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

टॅग्स :Vasant Kunjदिल्ली पुलिसयौन उत्पीड़नsexual harassment
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने