लाइव न्यूज़ :

Who Is Aliya Fakhri: कौन है आलिया फाखरी?, इमारत में आग लगाकर प्रेमी और महिला की हत्या की!, दोषी पाई जाती तो आजीवन कारावास...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2024 06:02 IST

Who Is Aliya Fakhri: 43 वर्षीय आलिया फाखरी पर आरोप है कि 23 नवंबर को क्वींस घर के गैराज में आग लगा दी, जिससे 35 वर्षीय पूर्व प्रेमी एडवर्ड जैकब्स और दोस्त 33 वर्षीय अनास्तासिया एटियेन की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देजन्म और पालन-पोषण बहन के साथ क्वींस, न्यूयॉर्क में हुआ था।पाकिस्तानी पिता मोहम्मद फाखरी और चेक मां मैरी फाखरी से हुआ था। आलिया और नरगिस के माता-पिता का तलाक तब हो गया, जब वे बच्चे थे।

Who Is Aliya Fakhri: अभिनेत्री नरगिस फाखरी की बहन पर एक इमारत में आग लगाकर पुरुष मित्र और एक अन्य महिला की हत्या करने का आरोप लगाया गया है और यदि वह दोषी पाई जाती है तो उन्हें अधिकतम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। आलिया फाखरी (43) पर उनके पुरुष मित्र एडवर्ड जैकब्स (35) और अनास्तासिया एटियेन (33) की हत्या का आरोप लगाया गया है। आलिया फाखरी बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की छोटी बहन है। जन्म और पालन-पोषण बहन के साथ क्वींस, न्यूयॉर्क में हुआ था।

इन दोनों का जन्म पाकिस्तानी पिता मोहम्मद फाखरी और चेक मां मैरी फाखरी से हुआ था। आलिया और नरगिस के माता-पिता का तलाक तब हो गया, जब वे बच्चे थे। 43 वर्षीय आलिया फाखरी पर आरोप है कि उन्होंने 23 नवंबर को क्वींस में एक घर के गैराज में आग लगा दी, जिससे उनके 35 वर्षीय पूर्व प्रेमी एडवर्ड जैकब्स और उनकी दोस्त 33 वर्षीय अनास्तासिया एटियेन की मौत हो गई।

क्वींस डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मेलिंडा काट्ज ने कहा कि फाखरी ने जमैका, क्वींस में एक घर के गैराज में जानबूझकर घातक आग लगा दी, जिससे दोनों अंदर फंस गए और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। काट्ज ने कहा कि फाखरी ने “दुर्भावनापूर्ण तरीके से आग लगाकर दो लोगों की जान ले ली, जिससे एक पुरुष और एक महिला आग की लपटों में फंस गए। पीड़ितों की मौत धुएं के कारण और झुलसने से हुई।”

एक हालिया बयान के अनुसार, क्वींस के पार्सन्स बुलेवार्ड निवासी फाखरी पर ग्रैंड जूरी द्वारा प्रथम श्रेणी की हत्या के चार मामलों, द्वितीय श्रेणी की हत्या के चार मामलों तथा प्रथम श्रेणी की आगजनी और द्वितीय श्रेणी की आगजनी के एक-एक मामले में अभियोग लगाया गया है। फाखरी को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश जॉन जोल द्वारा आरोपित किया गया और हिरासत में भेजा गया।

अगर वह शीर्ष आरोप में दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें अधिकतम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। उन्हें नौ दिसंबर को अदालत में वापस आना है। आरोपों और जांच के अनुसार, दो नवंबर को, फाखरी सुबह लगभग 6:20 बजे क्वींस के जमैका में एक दो मंजिला मकान के गैराज के सामने के दरवाजे पर पहुंची और ऊपर जैकब्स से चिल्लाकर कहा, “तुम सब आज मरने वाले हो”।

इसके तुरंत बाद, इमारत के अंदर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी नीचे आया और उसने पाया कि इमारत में आग लगी हुई है। एटियेन को आग लगने की सूचना मिली और वह कुछ देर के लिए नीचे चली गई। फिर वह महिला सो रहे जैकब्स को बचाने के लिए ऊपर लौटी। इमारत आग की लपटों से घिर गई और न तो जैकब्स और न ही एटियेन बच सके।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअमेरिकानरगिस फाकरीहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम