लाइव न्यूज़ :

कौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 17, 2026 15:35 IST

बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी से मांग की है कि बोरिंग रोड स्थित नागेश्वर कॉलोनी के रसूखदारों और संदिग्ध नेताओं के सीसीटीवी फुटेज की जांच हो।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में प्रभात मेमोरियल अस्पताल और प्रशासन के कुछ लोग सीधे तौर पर शामिल हैं।क्या इन ठिकानों पर मनीष रंजन जैसे लोगों की आवाजाही थी? इसकी पुष्टि की जाए।पप्पू यादव ने दावा किया कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं कि छात्रा के इलाज में जानबूझकर लापरवाही बरती गई।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के चित्रगुप्तनगर थाना इलाके के शंभू गर्ल्स हास्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। लेकिन इसबीच अब इस मामले में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बड़ा सनसनीखेज खुलासा किया है। फेसबुक लाइव के जरिए सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस पूरी घटना को एक गहरा षड्यंत्र बताते हुए इसे “आत्महत्या” के बजाय “हत्या” करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में प्रभात मेमोरियल अस्पताल और प्रशासन के कुछ लोग सीधे तौर पर शामिल हैं।

उन्होंने बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी से मांग की है कि बोरिंग रोड स्थित नागेश्वर कॉलोनी के रसूखदारों और संदिग्ध नेताओं के सीसीटीवी फुटेज की जांच हो। खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता” नामक व्यक्तियों की भूमिका स्पष्ट की जाए। क्या इन ठिकानों पर मनीष रंजन जैसे लोगों की आवाजाही थी? इसकी पुष्टि की जाए।

पप्पू यादव ने दावा किया कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं कि छात्रा के इलाज में जानबूझकर लापरवाही बरती गई। छात्रा पहले से बेहोश थी, फिर भी उसे किट्मेक्स 50एमजी और फेंटेनिल जैसे हैवी सेडेटिव (नशे के इंजेक्शन) दिए गए। संदिग्ध ‘ओपिओइड पॉइजनिंग’ की बात कही गई, लेकिन समय पर जरूरी एंटीडोट नहीं दिया गया।

परिजनों की सहमति के बिना प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया और रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सबूत मिटाने की कोशिश हुई। उन्होंने इस मामले की तुलना अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े अपराधों से करते हुए मनीष रंजन को “राजनीतिज्ञों का सप्लायर” और “एपस्टन का नायक” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पटना में रसूखदार लोगों का एक पूरा गिरोह सक्रिय है जो इस तरह की साजिशों में शामिल है।

पप्पू यादव ने सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि एसआईटी और सीआईडी की जांच को जानबूझकर कमजोर किया गया। केस सीबीआई को सौंपे जाने के बाद कई प्रभावशाली लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। उन्होंने ऐलान किया कि वह इस लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे।

जल्द ही सारे दस्तावेजी सबूत सार्वजनिक करेंगे। पप्पू यादव ने सीधे तौर पर प्रभात मेमोरियल अस्पताल और प्रशासन के कुछ अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि साजिश के तहत प्रभात मेमोरियल और प्रशासन के लोगों ने मेरी बेटी को मारा है। मैं इस केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपप्पू यादवBihar Policeनीट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो