लाइव न्यूज़ :

भतीजे के साथ बनाए संबंध, अनबन के बाद कर दी हत्या; शव के टुकड़े कर दीवार में चुनवाया...

By अंजली चौहान | Updated: June 3, 2025 13:41 IST

West Bengal Crime: पुलिस ने कहा है कि प्राथमिक मकसद वित्तीय लगता है, क्योंकि सद्दाम के पास कई लाख रुपये थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

Open in App

West Bengal Crime: पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक हैरान करने वाले मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया, जिस पर अपने भतीजे के कत्ल का इल्जाम है। पुलिस का कहना है कि महिला ने भतीजे की हत्या करने और उसके शव को उसके पिता के घर की सीमेंट की दीवार में चुनवा दिया। 

पीड़ित की पहचान सद्दाम नादाब के रूप में हुई है और वह लेबर कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर काम करता था। 18 मई को वह अपने दोपहिया वाहन से घर से निकला था, जिसके बाद से वह लापता था।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित अपनी चाची मौमिता हसन नादाब के साथ मालदा जिले में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध थे। पुलिस ने बताया कि मौमिता ने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल कर लिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उसने पुलिस को बताया कि उसने सद्दाम की हत्या की और उसके शव को तीन टुकड़ों में काट दिया।

इसके बाद महिला ने उसके पिता के घर की सीढ़ियों के नीचे सीमेंट में शव को रख दिया। मौमिता ने बताया कि पीड़ित भतीजा उसे अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर रही थी, जिसके चलते उसने हत्या की।

बाद में पुलिस ने सद्दाम के शव को बंगाल के दिनाजपुर जिले के तपन इलाके में उसके घर से प्लास्टिक और कंक्रीट में लपेटा हुआ बरामद किया। पुलिस ने कहा है कि प्राथमिक मकसद वित्तीय लगता है, क्योंकि सद्दाम के पास कई लाख रुपये थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले के संबंध में मौमिता के पति से भी पूछताछ की जा रही है।

पश्चिम बंगाल में एक और ऐसी घटना 

गौरतलब है कि पुलिस के मुताबिक पिछले महीने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जब वह अपने गांव में अपनी भाभी का कटा हुआ सिर लेकर घूमता देखा गया था।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बिमल मंडल के रूप में पहचाने गए इस व्यक्ति को भरतगढ़ के बसंती इलाके से हिरासत में लिया गया, जब हैरान निवासियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के अनुसार, राहगीरों ने उसके कटे हुए सिर के साथ चलने का वीडियो रिकॉर्ड किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, मंडल ने गांव के एक खुले मैदान में विवाद के दौरान महिला नीता मंडल पर कथित तौर पर हमला किया। कथित तौर पर उसने उस पर हमला करने के लिए एक चॉपर का इस्तेमाल किया। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालWest Bengal Policeक्राइमहत्याक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?