लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: अपहरण के बाद नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी के सूटकेस में मिला शव

By अंजली चौहान | Updated: March 27, 2023 09:52 IST

कोलकाता पुलिस के मुताबिक, नाबालिग श्रीधर रॉय रोड निवासी है जो कि रविवार तड़के से लापता थी।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता में सात साल की मासूम की बेरहमी से हत्या पड़ोसी पर लगा हत्या का इल्जाम बच्ची की हत्या के बाद उसे सूटकेस में बंद कर छिपाया गया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सात साल की मासूम बच्ची की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई।

मामला बीते रविवार का है, जब पुलिस ने नाबालिग का शव उसके ही पड़ोसी के घर में रखे एक सूटकेस से बरामद किया। पुलिस ने फौरन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं 32 वर्षीय आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

कोलकाता पुलिस के मुताबिक, नाबालिग श्रीधर रॉय रोड निवासी है जो कि रविवार तड़के से लापता थी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे तिलजला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और तलाशी अभियान तेज कर दिया। पुलिस ने इलाके में बाहर और इमारत के भीतर सभी 32 फ्लैटों में गहन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, बच्ची का कुछ पता नहीं चला। 

इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से बच्ची को ढूढ़ने का काम किया। पुलिस ने इमारत में लगे सीसीटीवी को खंगाला तो बच्ची आखिरी बार पड़ोसी के घर में दाखिल होती दिखाई दी। 

हालांकि, जिस घर में बच्ची दाखिल हुई थी वह घर शाम तक बंद मिला, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों को कुछ शक हुआ। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर देखा गया तो घर में रखे सूटकेस में बच्ची का शव पड़ा मिला। 

इसके बाद पुलिस ने पुष्टि की कि वह लापता बच्ची का शव है, जो आलोक कुमार के फ्लैट की दूसरी मंजिल पर पाया गया। आरोपी मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है जो अब पुलिस की गिरफ्त में है। 

7 साल की मासूम की हत्या के कारण का खुलासा नहीं 

गौरतलब है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। मगर अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आरोपी ने बच्ची की हत्या का आरोप काबूला है लेकिन हत्या के असल कारणों का अभी पता नहीं लगाया जा सका है।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची के सिर और काम पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है इसके बाद ही मामले में और खुलासा हो पाएगा। 

वहीं, दूसरी ओर घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। लोगों में घटना के बाद काफी गुस्सा है और वह पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

घटना में रोश व्यक्त करते हुए कई लोगों ने तिलजला थाने का घेराव पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा और भीड़ के उग्र होने पर थाने का गेट भी बंद कर दिया।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जनता को आश्वासन दिया है कि वे मामले की पूरी तरह से जांच कर रहे हैं और उपलब्ध होने पर अधिक जानकारी प्रदान करेंगे।

टॅग्स :Kolkata Policeकोलकातापश्चिम बंगालक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...