लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और बारिशः आठ महीने की बच्ची समेत एक परिवार के चार सदस्य मलबे में दबे

By भाषा | Updated: July 10, 2020 21:50 IST

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने चार लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि तत्काल देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होगी इसलिए लोगों सभी एहतियाती कदम उठाएं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को मलबे से बाहर निकाला गया। यह घर टाना नेका का है और मृतकों में उनके दो बेटे, बहू और पोती है।घटना के बाद राज्य में मानसून से संबंधित घटनाओं में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई।

ईटानगरः अरुणाचल प्रदेश में पिछले पांच दिनों से जारी बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है।

अधिकारियों ने बताया कि पापुम पारे जिले में बृहस्पतिवार देर रात भूस्खलन की घटना में आठ महीने की बच्ची समेत एक परिवार के चार सदस्य जिंदा दब गए। पापुम पारे के उपायुक्त पीगे लीगू ने बताया कि भूस्खलन की घटना बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात करीब दो बजकर 30 मिनट पर हुई और मकान तथा इसमें सो रहे सभी लोग इसमें दब गए। पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को मलबे से बाहर निकाला गया। लीगू ने बताया कि मृतकों की पहचान टाना मार्टिन (22) और उसकी पत्नी याबुंग लिंदुम और बेटी टाना यासुम और मार्टिन के भाई टाना जॉन के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक (राजधानी) टुम्मे आमो ने बताया कि एक अन्य घटना में लिंगालया मंदिर के पास मोदिरिजो में दिन में साढ़े ग्यारह बजे भूखस्खलन के चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी और एक अन्य लापता हो गया। आमो ने बताया कि इस घटना के समय इस घर का मालिक कामदाक टाडो अपने पड़ोसी के यहां था। उसकी पत्नी और दो बेटियां जिंदा दब गयीं। आठ साल का बच्चा लोकाम रोना घर से भागा और वह बच गया। लोकाम गांधी नामक एक लड़की को मलबे से निकाला गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल के कर्मियों ने तीन शव मलबे से निकाो और चौथे लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है। मृतकों की पहचान कामदुक कगौंग (30) कामदक करना (नौ) और कामदाक जीता (आठ) के रूप में हुई है। लोकाम मिनू (20) को ढूंढ़ा जा रहा है। राज्य में इसके साथ ही मानसून से संबंधित घटनाओं में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि तत्काल देने की घोषणा की।

उन्होंने आपदा संभावित क्षेत्र में रह रहे लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होगी, इसलिए लोगों सभी एहतियाती कदम उठाएं। उन्होंने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया है कि वे जान-माल की बड़ी क्षति से बचने के लिए हालात पर नजर बनाए रखें। पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश की वजह से भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं और बाढ़ आई है जिससे राज्य में सड़कों और घरों को नुकसान पहुंचा है तथा निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। राज्य में कई स्थानों से भूस्खलन की खबरें आई हैं।

मकान ढहने पर मलबे के नीचे दब कर मां-बेटा समेत परिवार के तीन लोगों की मौत, सात अन्य जख्मी

बिहार में रोहतास जिला के करगहर थाना अंतर्गत बड़की अकोढ़ी गांव में बुधवार देर रात दो मंजिला एक मकान के अचानक ढह जाने पर मलबे के नीचे दब कर एक महिला और उसका एक बेटा सहित परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

अनुमंडल पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि गृहस्वामी चंद्रधन राम के परिवार के सभी सदस्य बुधवार रात भोजन कर अपने- अपने कमरे में सोने चले गए थे। देर रात लगभग दो बजे अचानक दो मंजिला मकान ढह गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में चंद्रधन के साला मुकेश राम की पत्नी चानो देवी :35:, उनका छह वर्षीय पुत्र जीतू कुमार और भाई जगजीवन राम की तीन वर्षीय पुत्री नयना कुमारी की मलबे में दब कर मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में जख्मी चंद्रधन राम सहित सात अन्य लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है, जिनमें से तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशपेमा खांडूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टएनडीआरएफ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला