लाइव न्यूज़ :

Weather Update: उज्जैन में एक ही रात में ठंड से तीन की मौत, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री

By बृजेश परमार | Updated: January 11, 2023 21:32 IST

Weather Update: महाकाल थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के राममंदिर की सिढी रामघाट मार्ग, महाराजवाड़ा स्कूल के सामने पार्किंग, दशोरा धर्मशाला के सामने गनगौर दरवाजा से भिखारी जैसे  मरणासन्न स्थिति में 3 पुरुषों को जिला अस्पताल लाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस और नगर निगम ने जमीन में सुरक्षित किया है।9 जनवरी को पारा 6.5 डिग्री तक आ गया था। पुलिस ने सभी के शवों के पोस्टमार्टम करवाए थे।

उज्जैनः धार्मिक शहर उज्जैन में एक ही रात में 3 भिखारियों की मौत का मामला सामने आया है।प्रारंभिक रूप से सभी की मौत ठंड से होना सामने आ रहा है। तीनों के शव पुलिस ने महाकाल थाना के विभिन्न क्षेत्रों से बरामद कर जिला अस्पताल भेजी थी। तीनों को अज्ञात होने पर पोस्टमार्टम के उपरांत पुलिस और नगर निगम ने जमीन में सुरक्षित किया है।

बुधवार को  उज्जैन में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था। इससे पूर्व 9 जनवरी को पारा 6.5 डिग्री तक आ गया था। न्यूनतम तापमान के 8 डिग्री के आसपास ही रहने के चलते बुधवार को महाकाल थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के राममंदिर की सिढी रामघाट मार्ग, महाराजवाड़ा स्कूल के सामने पार्किंग, दशोरा धर्मशाला के सामने गनगौर दरवाजा से भिखारी जैसे  मरणासन्न स्थिति में 3 पुरुषों को जिला अस्पताल लाया गया था।

यहां तीनों को उपस्थित डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महाकाल सीएसपी ओपी मिश्रा के अनुसार प्रारंभिक रूप से सामने आया है कि तीनों की मौत ठंड के कारण हो सकती है। ये सभी भिखारी जैसे ही इन क्षेत्रों में रह रहे थे। पुलिस ने तीन मर्ग कायम किए हैं। इससे पूर्व पंचायती अखाड़ा के पास से एक युवक को 9 जनवरी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था।

उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। उसकी भी बुधवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिसकी पहचान झाबुआ निवासी शेरसिंह पिता विजयसिंह के  रूप में सामने आई थी। पुलिस ने सभी के शवों के पोस्टमार्टम करवाए थे। शेरसिंह का शव उसके परिजन ले गए हैं।

पुलिस ने अज्ञात तीनों की पहचान के लिए प्रयास शरु करते हुए इनके शव को जमीन में नगरनिगम के साथ सुरक्षित करवाया है। ठंड में नगर निगम के आश्रय स्थलों को लेकर अपर आयुक्त आर एस मंडलोई का कहना था कि हमारी जानकारी में नहीं है कि चार भिखारियों की मौत हो गई है।हमारे आश्रय स्थलों में पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं अलाव जलाए जा रहे हैं।

खाने की व्यवस्था है। लोग आश्रय स्थल में आ रहे हैं। हमारे अधिकारी रात में क्षेत्रों में जाकर देख भी रहे हैं। जिला अस्पताल में बुधवार को डा.अजय दंडोतिया ने चारों का पोस्टमार्टम किया था। डा.दंडोतिया के अनुसार 9 जनवरी से भर्ती युवक को कई डिसिस सामने आई थी।

आज लाए गए तीन शवों में प्रारंभिक स्थिति में रक्त के थक्के सी स्थिति सामने आई है।हार्ट अटैक होना सामने आया है। ठंड के कारण हार्ट अटैक हुआ है।ठंड में खून गाढा होने की स्थिति में हार्ट अटैक हो सकता है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमौसमउज्जैनमौसम रिपोर्टIMD Bhopalभारतीय मौसम विज्ञान विभागमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...