लाइव न्यूज़ :

हम सुशांत मामले में जांच एजेंसियों का सहयोग करेंगे: ओडिशा पुलिस

By भाषा | Updated: August 28, 2020 05:49 IST

पुलिस महानिदेशक अभय ने कहा कि इस मुद्दे पर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है और उन्हें सोशल मीडिया और प्रेस से इस बातचीत के बारे में पता चला है।

Open in App
ठळक मुद्देउड़ीसा के पुलिस प्रमुख ने कहा कि यदि मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) या कोई अन्य एजेंसी ओडिशा पुलिस से मदद मांगती है तो हम निश्चित रूप से जांच में सहयोग करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि एनसीबी ने बुधवार को रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया है।इस मामले में प्रतिबंधित मादक पदार्थों में उनके कथित लेन-देन की जांच की जा रही है।

भुवनेश्वर:  ओडिशा पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह मादक पदार्थ के संबंध में कथित बातचीत को लेकर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच कर रही एजेंसियों का सहयोग करेगी। राज्य पुलिस का कहना है कि यदि उस कथित बातचीत के संबंध में, जिसमें भुवनेश्वर में मादक पदार्थ की उपलब्धता की बात कही गई है, उनकी मदद मांगी जाती है तो वह सहयोग करेगी।

पुलिस महानिदेशक अभय ने कहा कि इस मुद्दे पर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है और उन्हें सोशल मीडिया और प्रेस से इस बातचीत के बारे में पता चला। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि बुधवार को ड्रग मुद्दा सामने आया है। यदि मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) या कोई अन्य एजेंसी ओडिशा पुलिस से मदद मांगती है तो हम निश्चित रूप से जांच में सहयोग करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि एनसीबी ने बुधवार को रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया और प्रतिबंधित मादक पदार्थों में उनके कथित लेन-देन की जांच की।

प्रतिबंधित मादक पदार्थ की राज्य में उपलब्धता पर अभय ने कहा, ‘‘इस तरह की अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए हमारे प्रयास जारी हैं और हमने इस वर्ष अब तक 630 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया है, जो 2018 और 2019 में की गई कुल बरामदगी से अधिक है।’’ भाषा देवेंद्र दिलीप दिलीप

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतओड़िसाकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई