लाइव न्यूज़ :

WB: तृणमूल विधायक के घर पर तोड़फोड़ और जान से मारने की साजिश रचने वाले 2 गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2022 08:39 IST

मुर्शिदाबाद जिले के भगवानगोला से विधायक इदरीस अली ने इस मामले में सीएम ममता बनर्जी को चिट्ठी भी लिखा था और कहा था कि पार्टी के कुछ लोग उन्हें जान से मारने की साजिश रच रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी विधायक के घर पर तोड़फोड़ और धमकी के आरोप में दो गिरफ्तार हुए है। इन पर टीएमसी विधायक ने अपने घर में तोड़फोड़ और जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। विधायक पर पैसे लेकर पद देने का आरोप लगाकर हमला हुआ था।

कोलकाता: मुर्शिदाबाद जिले के टीएमसी विधायक इदरीस अली के घर पर हमला करने के आरोप में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी टीएमसी विधायक के निजी सहायक मोफिजुर अली द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर की है। 

इससे पहले टीएमसी विधायक इदरीस अली ने सीएम ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखकर कहा था कि उनकी जान को खतरा है और उनके ही पार्टी के कुछ लोग उन्हें जान से मारने की साजिश रच रहे है। यह गिरफ्तारी इसी संदर्भ में हुई है। 

हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

टीएमसी विधायक इदरीस अली के घर पर तोड़फोड़ और उन्हें धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान 34 साल के बरकत शेख और 22 साल के ज्वेल शेख के रूप में हुई है। 

दरअसल, विधायक के घर पर तोड़फोड़ और उन्हें धमकी के बाद विधायक के निजी सहायक मोफिजुर अली ने इसके खिलाफ शिकायत की थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। 

विधायक को मिली थी जान से मारने की धमकी

तृणमूल कांग्रेस के विधायक इदरीस अली ने अपने घर में तोड़फोड़ के एक दिन बाद मंगलवार को आरोप लगाया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं का एक वर्ग उन्हें ‘‘मारने की साजिश रच रहा है’’ और उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत करा दिया है। 

तृणमूल कांग्रेस के विधायक पर ये लगे थे आरोप

अली के घर में सोमवार को उनकी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की थी और उन पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थानीय संगठन में पदों के आवंटन के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया था। 

भगवानगोला से विधायक अली ने आरोप को ‘‘निराधार’’ बताते हुए कहा कि कुछ स्थानीय नेता संदिग्ध पृष्ठभूमि वाले लोगों को पार्टी के ब्लॉक-स्तरीय संगठन में रखवाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को पुलिस ने घटना में कथित संलिप्तता के आरोप में दो स्थानीय टीएमसी नेताओं को गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालटीएमसीPoliceMLA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?