लाइव न्यूज़ :

बार में भारी भीड़ और अचानक गोलियों की बौछार?, 4 की मौत और 20 घायल, चारों ओर चीख-पुकार, दहशत और डर, जाने बचाने के लिए, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2025 09:26 IST

South Carolina: सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा कि गोलीबारी से बचने के लिए कई लोग आस-पास की दुकानों में शरण लेने के लिए भागे।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की सूचना के बाद सेंट हेलेना द्वीप पर स्थित ‘विलीज बार एंड ग्रिल’ में रविवार तड़के शेरिफ के सहायक पहुंचे।घटना के बाद वहां भारी भीड़ जमा थी और कई लोग गोली लगने से घायल पाए गए। चारों ओर चीख-पुकार, दहशत और डर का माहौल था।

South Carolina:अमेरिका के दक्षिण कैरोलाइना में गुल्ला समुदाय की बहुलता वाले तटीय क्षेत्र के नजदीक एक द्वीप पर भीड़भाड़ वाले बार में गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। घटना की सूचना के बाद सेंट हेलेना द्वीप पर स्थित ‘विलीज बार एंड ग्रिल’ में रविवार तड़के शेरिफ के सहायक पहुंचे।

 

घटना के बाद वहां भारी भीड़ जमा थी और कई लोग गोली लगने से घायल पाए गए। बार के मालिक विली टुरल ने गोलीबारी के बारे में कहा, ‘‘चारों ओर चीख-पुकार, दहशत और डर का माहौल था।’’ ब्यूफोर्ट काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा कि गोलीबारी से बचने के लिए कई लोग आस-पास की दुकानों में शरण लेने के लिए भागे।

बयान में कहा गया, ‘‘ये घटना सभी के लिए दुखद है। हम आपसे धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं। घटना की जांच जारी है। हमारी संवेदनाएं सभी पीड़ितों और उनके प्रियजनों के साथ हैं।’’ घायलों में से चार की हालत रविवार दोपहर तक गंभीर थी। पीड़ितों की पहचान उजागर नहीं की गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअमेरिकाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला