लाइव न्यूज़ :

Dera chief Nanakmatta Sahib Gurdwara: दो बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली, उत्तराखंड के नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख की गोली मारकर हत्या, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2024 14:32 IST

Dera chief Nanakmatta Sahib Gurdwara shot dead: नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा सिखों के लिए श्रद्धेय स्थान है जो राज्य के उधम सिंह नगर जिले में रुद्रपुर-टनकपुर मार्ग पर स्थित है।

Open in App
ठळक मुद्देपरिसर में गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस ने यह जानकारी दी। अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Dera chief Nanakmatta Sahib Gurdwara shot dead: उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के कारसेवा डेरा प्रमुख की दो बाइक सवार हमलावरों ने बृहस्पतिवार को तड़के गुरुद्वारा परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजूनाथ ने संवाददाताओं को बताया कि गोली लगने से घायल बाबा तरसेम सिंह को खटीमा के एक अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा, “ हमारे पास हमलावरों की (सीसीटीवी कैमरे की) वीडियो है, जिसमें वे साफ दिख रहे हैं। वे दोनों सिख हैं।”

उन्होंने कहा कि घटना के बाद वे फरार हो गए। नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा सिखों के लिए श्रद्धेय स्थान है जो राज्य के उधम सिंह नगर जिले में रुद्रपुर-टनकपुर मार्ग पर स्थित है। मंजूनाथ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सुबह करीब सवा छह बजे हमलावर गुरुद्वारे में प्रवेश करते हैं और फिर वे सिंह को राइफल से गोली मार देते हैं।

 

उन्होंने बताया कि गोली मारने वाला शख्स बाइक पर पीछे बैठा था। एसएसपी ने बताया, “ कुर्सी पर बैठे सिंह को दो गोली मारी गईं। पहली गोली सामने से और दूसरी गोली पीछे से मारी गई। सिंह ज़मीन पर गिर गए।” उन्होंने बताया कि डेरा कारसेवा प्रमुख के हमलावरों को पकड़ने के लिए आठ पुलिस दलों को काम पर लगाया गया है।

घटना को ‘गंभीर’ बताते हुए उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार ने कहा कि वारदात की तफ्तीश के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है जिसमें विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस के कर्मी शामिल हैं। उन्होंने कहा, “ अगर घटना के पीछे कोई साजिश है तो इसका पर्दाफाश किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी।'' कुमार ने बताया, “ हम हमलावरों को जल्द पकड़ लेंगे।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तराखण्डPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए