लाइव न्यूज़ :

Fire: तमिलनाडु टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, विरुदुनगर पटाखा कारखाना, परवाणू दवा फैक्टरी और सिलीगुड़ी बिधान बाजार में आग ही आग?, लाखों का सामान स्वाहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2024 12:38 IST

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि कर्मचारी सुरक्षित हैं और अधिकारी घटना का कारण पता लगाने में जुटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदमकल की सात गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।घटना सुबह करीब छह बजे परिसर में स्थित एक रसायन गोदाम में हुई। पुलिस ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

नई दिल्लीः तमिलनाडु में शनिवार तड़के टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड की इलेक्ट्रानिक उपकरण फैक्टरी के रासायनिक पदार्थों के गोदाम में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। होसुर और आसपास के जिलों से दमकल की सात गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई हैं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। होसुर के वरिष्ठ अग्निशमन एवं बचाव सेवा अधिकारी ने बताया, “यह घटना सुबह करीब छह बजे परिसर में स्थित एक रसायन गोदाम में हुई। दमकल की सात गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली।” टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि कर्मचारी सुरक्षित हैं और अधिकारी घटना का कारण पता लगाने में जुटे हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “तमिलनाडु के होसुर में स्थित हमारे संयंत्र में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। संयंत्र में आपातकालीन स्थिति से निपटने संबंधी हमारे प्रोटोकॉल ने हमारे सभी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और हम अपने कर्मचारियों व अन्य हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।”

तमिलनाडु के विरुदुनगर जिले में पटाखा कारखाने में विस्फोट

तमिलनाडु के विरुदुनगर जिले के सात्तूर में पटाखे बनाने वाले एक कारखाने में अचानक विस्फोट हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कारखाने में विस्फोट होने से वह गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया जहां पटाखे रखे हुए थे। उसने बताया कि सात्तूर और शिवकाशी से दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि कारखाने में विस्फोट होने से आस-पास स्थित कुछ घर क्षतिग्रस्त हो गए। उसने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।

बंगाल: सिलीगुड़ी के बिधान बाजार में लगी आग

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित बिधान बाजार में शनिवार सुबह आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कपड़े की एक दुकान में सुबह करीब 10.30 बजे आग लगी थी जो जल्द ही आसपास की पांच दुकानों में फैल गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया है।

हिमाचल प्रदेश के परवाणू में दवा फैक्टरी में लगी आग

हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के परवाणू इलाके में एक दवा फैक्टरी में शनिवार सुबह आग लग गयी। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-2 में स्थित मोरपेन लैबोरेटरीज की फैक्टरी में लगी आग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग इमारत की निचली मंजिल पर लगी जो बाद में फैल गयी और श्रमिक अपनी जान बचाने के लिए भागे।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय दमकल विभाग का दल घटनास्थल पर मौजूद है और उसने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने की वजह का अभी पता लगाया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीTamil Naduहिमाचल प्रदेशपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज