लाइव न्यूज़ :

5G सेवा शुरू करने के नाम पर चल रही है धोखाधड़ी, ऐसे लिंक पर बिल्कुल क्लिक न करें

By शिवेंद्र राय | Updated: December 28, 2022 12:07 IST

कई यूजर्स को 5जी सेवाएं शुरु करने को लेकर एसएमएस और व्हाट्सएप पर संदेश मिल रहे हैं। इन संदेशों में कहा जा रहा है कि अपने नंबर को 5जी में अपग्रेड करने के लिए मैसेज के साथ जुड़े लिंक पर करें।

Open in App
ठळक मुद्देवोडाफोन-आइडिया के ग्राहकों को बनाया जा रहा है शिकारएसएमएस में भेजा गया लिंक एक पेटीएम खाते से जुड़ा होता हैधोखाधड़ी करने वाले बैंक खाते के विवरण सहित संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं

नई दिल्ली: भारत में 5जी सेवाएं लॉन्च हो चुकी हैं लेकिन अभी यह कुछ चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध हैं। फिलहाल देश में जिओ और एयरटेल दो ऐसी टेलीकॉम कंपनियां हैं जो देश के 50 शहरों में 5जी सेवाएं मुहैया रही रही हैं। हालांकि जिन शहरों में 5जी सेवाएं उपलब्ध हैं वहां भी पूरी तरह से सबको सेवाएं मिलने में कुछ और समय लगेगा। वहीं बीएसएनएल और वोडाफोन-आईडिआ के ग्राहकों को ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।

लेकिन इस बीच ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले सक्रिय हो चुके हैं और थोड़ी सी लापरावाही भी आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। टाइम ऑफ इंडिया की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक वोडाफोन-आइडिया के कई यूजर्स को 5जी सेवाएं शुरु करने को लेकर एसएमएस और व्हाट्सएप पर फिशिंग मैसेज मिल रहे हैं। इन संदेशों में कहा जा रहा है कि अपने नंबर को 5जी में अपग्रेड करने के लिए मैसेज के साथ जुड़े लिंक पर करें। कुछ संदेशों में ये भी लिखा आ रहा है कि "वीआई 5जी नेटवर्क लाइव है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें या अपग्रेड करने के लिए XXXXXX नंबर पर कॉल करें।"

बता दें कि ये संदेश पूरी तरह से गलत हैं और धोखाधड़ी करने वाले लोगों की तरफ से भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कई एसएमएस में भेजा गया लिंक एक पेटीएम खाते से जुड़ा होता है, जो स्पष्ट रूप से दिखाता है कि कैसे धोखेबाज 5जी अपग्रेड के बहाने पैसे का लालच देने के लिए अपना जाल फैला रहे हैं। ऐसे लिंक पर क्लिक करने से, उपयोगकर्ता पैसे खो सकते हैं या उनके फोन हैक हो सकते हैं और धोखाधड़ी करने वाले बैंक खाते के विवरण सहित उनकी संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं। ये संदेश उन शहरों में रहने वाले लोगों को भी मिल रहे हैं जहां अभी तक  5जी सेवाएं लॉन्च ही नहीं हुई हैं। 

बता दें कि जिओ और एयरटोल 1-2 साल के भीतर पूरे भारत में 5जी सेवाएं लॉन्च करने का लक्ष्य बना रहे हैं। वहीं वोडाफोन-आईडिआ अभी भी दौड़ में पीछे है। दरअसल 5जी इंटरनेट की स्पीड 4जी की स्पीड से 10-12 गुना तक तेज होगी। एंटरटेनमेंट से लेकर मेडिकल तक में यह खूब काम आने वाला है। इसकी इंटरनेट स्पीड इतनी तेज होगी कि कुछ ही सेकेंड में एचडी क्वालिटी की पूरी फिल्म डाउनलोड हो जाएगी। यही कारण है कि देश भर में इसका बेसब्री से इंजतार किया जा रहा है।

टॅग्स :5जी नेटवर्कएयरटेलVodafone Ideaबीएसएनएलऑनलाइन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएक अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2031 तक रहेंगे एयरटेल के चेयरमैन?, सुनील भारती मित्तल को निदेशक मंडल ने किया नियुक्त

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी