लाइव न्यूज़ :

देखें बिना लॉकअप का ताला तोड़े जेल से कैसे भाग निकला शातिर अपराधी, भागने का ट्रिक जानकर पुलिस के उड़ गए होश

By आजाद खान | Updated: March 23, 2022 10:10 IST

पुलिस ने बताया कि अपराधी के फरार होने के कुछ ही घंटे बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबिना लॉकअप तोड़े हुए जेल से अपराधी के फरार होने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें अपराधी ने भागने का तरीका बताया है। लोग इस वीडियो को देखकर खूब मजे ले रहे हैं।

पुणे:महाराष्ट्र के पुणे से एक अजीबो-गरीब वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह घटना यहां के चाकन पुलिस चौकी की है। बताया जा रहा है कि यहां पर बंद एक कैदी कैसे लॉकअप को बिना तोड़े हुए वह पुलिस चौकी से भाग निकला है। हालांकि उसके फरार होने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन सवाल यह बनता था कि आखिर आरोपी वहां से भाग कैसे थे। इसके लिए पुलिस ने उससे खुद पूछा उसके निकल भागने का राज और उसके भागने के तरीके का वीडियो बना लिया था जो अब वायरल हो रहा है। 

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के मुताबिक, अपने पतले शरीर का फायदा उठाकर अपराधी लॉकअप से फरार होने में कामयाब हो गया था। द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मौके का फायदा उठाकर अपराधी ने सोमवार की सुबह 7:30 वह फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस को उसके फरार होने का पता चला और कुछ ही घंटों में पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ लिया था। पुलिस ने बताया कि फरार होने के बाद अपराधी अपने दोस्त के पास छुपा हुआ था जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। 

ऐसे फरार हुआ था अपराधी

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे अपराधी लॉकअप के अंदर से चुटकियों में बाहर निकल जा रहा है। इंस्पेक्टर अनिल देवाडे के अनुसार, अपराधी ने लॉकअप के बीच के गैप का फायदा उठाकर वहां से निकल भागा था। वीडियो में भी यही देखा गया है कि वीडियो शुरू होने से पहले अपराधी लॉकअप के अंदर था और फिर पुलिस के कहने के बाद वह लॉकअप के बीच में मौजूद गैप से बाहर निकल जाता है। उसके इस कारनामे को देखकर पुलिस भी हैरान रह जाते हैं। 

लोग ले रहे है खूब मजे

आपको बता दें कि वीडियो के वायरल होने के बाद, लोग इस पर जमकर अपना प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई अपराधी को टैलेंटेड बता रहा है तो कोई उसका मजा उड़ा रहा है। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा, "आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है।" वहीं एक और यूजर ने ट्वीट कर कहा, "इसी टॉपिक पे हॉलिवूड वाले मूवी बनाते है।" एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि जेल में खूब खाना खिलाना चाहिए। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीPuneमहाराष्ट्रवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा