लाइव न्यूज़ :

VIDEO: स्टेशन पर CRPF जवान पर कांवड़ियों का हमला, लात-घूंसों और थप्पड़ों की होती रही बौछार; 7 गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: July 20, 2025 10:56 IST

Kanwariyas on Attack CRPF: घटना के वीडियो फुटेज में मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के सामने कांवड़ियों के एक समूह ने सिपाही को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटते हुए दिखाया है।

Open in App

Kanwariyas on Attack CRPF: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक सीआरपीएफ जवान पर कांवड़ियों के हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो फुटेज में मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के सामने कांवड़ियों ने जवान को ज़मीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटते हुए दिखाया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटना के वीडियो ने व्यापक आक्रोश और निंदा पैदा कर दी।

रिपोर्ट के अनुसार, सीआरपीएफ जवान और कांवड़ियों के बीच कथित तौर पर ट्रेन टिकट खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद झड़प हुई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीआरपीएफ जवान ब्रह्मपुत्र मेल में चढ़ने जा रहा था, तभी उस पर हमला हुआ। घटना के बाद, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तुरंत कार्रवाई की और सभी सात हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक जांच के बाद कांवड़ियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा, "सीआरपीएफ जवान की पिटाई के मामले में सात कांवड़ियों को गिरफ्तार किया गया है।"

मुजफ्फरनगर में बिना साइलेंसर वाली बाइक इस्तेमाल करने पर कांवड़ियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई

इस बीच, एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मुजफ्फरनगर में बिना साइलेंसर वाली मोटरसाइकिल इस्तेमाल करने पर पुलिस ने कांवड़ियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी)-सिटी, सत्यनारायण परजापत ने कहा कि कांवड़ियों को बिना साइलेंसर वाली मोटरसाइकिल का इस्तेमाल न करने को कहा गया है।

परजापत ने बताया कि हनी नाम के एक दुकानदार को मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से 12 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए हैं।

टॅग्स :सीआरपीएफमिर्जापुरवायरल वीडियोउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?