लाइव न्यूज़ :

मेरठ में व्यापारी से नाक रगड़वाने वाले विकुल चपराणा दोबारा गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2025 17:46 IST

Open in App

मेरठ जिले के तेजगढ़ी चौराहे पर उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का कथित रूप से नाम लेकर एक व्यापारी से अभद्रता करने और नाक रगड़वाकर माफी मंगवाने के आरोप के बाद सुर्खियों में आए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता विकुल चपराणा को पुलिस ने शुक्रवार देर रात दोबारा गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी विकुल की ‘लोकेशन’ दिल्ली और हरियाणा के फरीदाबाद में मिलने के बाद पुलिस टीम ने उस पर नजर रखते हुए घेराबंदी की और उसे बिजली बंबा बाईपास के पास से गिरफ्तार किया। नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस पहले ही तीन अन्य आरोपियों काजीपुर निवासी हैप्पी भड़ाना, शास्त्रीनगर सेक्टर-3 निवासी आयुष शर्मा और सुबोध यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि विकुल ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण और अग्रिम जमानत के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की थी, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही उसे पकड़ लिया। भाजपा नेता विकुल चपराणा और कपड़ा कारोबारी व्यापारी सत्यम रस्तोगी के बीच 19 अक्टूबर की रात पार्किंग विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि विकुल ने मंत्री का नाम लेकर दबाव बनाया और व्यापारी को सड़क पर नाक रगड़कर माफी मांगने को मजबूर किया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विकुल को पहले गिरफ्तार किया गया था, जहां हल्की धाराओं के कारण उसे जमानत मिल गई थी। मामला बढ़ने पर भाजपा ने उन्हें पद से हटाते हुए पार्टी से निलंबित कर दिया। बाद में पुलिस ने गंभीर धाराएं जोड़ते हुए यह दूसरी गिरफ्तारी की है। घटना के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधा। इस बीच, ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि उनका इस विवाद से कोई संबंध नहीं है।

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशमेरठup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने