लाइव न्यूज़ :

मथुरा रेलवे स्टेशन पर सो रही महिला के पास से 7 माह के बच्चे को चुराकर भागा शख्स, वीडियो देख सहम जाएगा किसी भी माता-पिता का दिल

By विनीत कुमार | Updated: August 28, 2022 11:18 IST

यूपी के मथुरा रेलवे स्टेशन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो किसी भी माता-पिता के दिल को सहमा देगा। इस सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स प्लेटफॉर्म पर सो रही महिला के पास से उसके सात माह के बच्चे को चुराकर भागता नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमथुरा रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ सो रहे 7 माह के बच्चे को चुराकर भागा शख्स।प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है, पुलिस ने कई टीमें बनाकर शख्स की तलाश शुरू कर दी है।

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दिल सहमा देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स सात महीने के बच्चे को चुराकर भागता नजर आ रहा है। उसने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब मां रात में स्टेशन पर उसे लेकर गहरे नींद में थी। पुलिस के अनुसार पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

सामने आए घटना के वीडियो में दिखता है कि एक व्यक्ति कुछ सो रहे लोगों के पास आता है। वहीं एक महिला भी है जो अपने बच्चे के साथ सो रही है। कुछ देर बाद ही वह उसके करीब जाता है। बच्चे को गोद में ऊपर उठाता है और तेजी से वहां खड़ी एक ट्रेन की ओर भागता है। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए कई टीमों का गठन कर दिया है। मथुरा पुलिस ने ट्वीट कर कहा, 'जीआरपी थाना मथुरा जक्शन में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है, बच्चे की बरामदगी के लिए टीम बनाकर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।'

पुलिस ने आरोपी की एक फोटो भी जारी की है और जनता से उसके बारे में कोई भी जानकारी साझा करने को कहा है। मथुरा के साथ-साथ रेलवे पुलिस की टीमें मसलन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और हाथरस में भी बच्चे की तलाश की जा रही हैं।

टॅग्स :मथुरावायरल वीडियोउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी